उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 9 मई को अपनी कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया है, मुख्यमंत्री योगी अपनी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी कैबिनेट के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

शाम 5.30 बजे लोक भवन में होगी बैठक:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया है।
  • जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई अहम् प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे।
  • इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी योगी कैबिनेट मुहर लगा सकती है।
  • बैठक का आयोजन शाम 5.30 बजे से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में किया गया है।

मथुरा, वृन्दावन और फैजाबाद को मिल सकती हैं सौगातें:

  • मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
  • जिसमें कई अहम् प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।
  • वहीँ कैबिनेट मीटिंग में मथुरा, वृन्दावन और फैजाबाद को भी मुख्यमंत्री योगी की और से सौगातें मिल सकती हैं।
  • इसके साथ ही नगर निगम बनाये जाने के प्रस्ताव पर भी योगी कैबिनेट अपनी मुहर लगा सकती है।
  • इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में रेहड़ी व्यापारियों को व्यवस्थित करने पर भी चर्चा कर फैसला लिया जायेगा।

दिल्ली से मेरठ, मेरठ से लखनऊ:

  • मंगलवार को सीएम योगी सुबह मेरठ के दौरे पर जायेंगे।
  • सीएम योगी दिल्ली से सीधे मेरठ और मेरठ से लखनऊ पहुंचेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें