उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने सोच-विचार करने के बाद प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसी क्रम में भाजपा द्वारा भी इस निकाय चुनाव में सीएम योगी की दीदी को भी उम्मीदवार बनाया गया है जिनकी खासियत इस समय चर्चा में बनी हुई है।


सीएम की दीदी लेकर चलती हैं ‘पिस्टल’ :

      • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों में कुछ न कुछ ख़ास बात जरूर देखने को मिल रही है।
  • इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चाएँ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की दीदी की चल रही है।
  • भाजपा की तरफ से सीएम योगी की दीदी प्रमिला पाण्डेय को कानपुर से मेयर प्रत्याशी बनाया गया है।
  • मेयर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय को बेजुबान जानवरों से हमेशा से काफी लगाव रहा है।
  • इनके पास लगभग 1 दर्जन गायें, कुत्ता, बिल्ली के साथ ही कई अन्य पशु हैं।


  • भाजपा में सभी कार्यकर्ता प्रमिला पाण्डेय को दीदी कह कर ही पुकारते हैं।
  • साथ ही सीएम योगी भी इन्हें जानते हैं और दीदी कहकर ही बुलाते हैं।
  • सीएम योगी कानपुर जाने पर अपनी दीदी प्रमिला पाण्डेय से मुलाक़ात जरूर करते हैं।
  • यूपी सीएम योगी की ये दीदी हमेशा अपनी कमर पर पिस्टल लगा कर चलती हैं।
  • भाजपा में कानपुर के मेयर प्रत्याशी के चुनाव के लिए लगभग 20 दिन तक गहन मंथन किया गया था।


  • मेयर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय को सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबीयों में माना जाता है।
  • डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने प्रत्याशी के लिए इनके नाम को आगे किया था।
  • इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने अपनी सहमति देते हुए इनका नाम घोषित किया।
  • प्रमिला जब भी अपनी गाड़ी से चलती हैं तो उस पर 2 तिरंगा और 2 भाजपा के झंडे लगे दिखते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें