गुरुवार 30 मार्च को उत्तर प्रदेश की विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होना था, जिसके तहत ह्रदय नारायण दीक्षित को सदन का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में गुरुवार को अपना पहला संबोधन किया।

विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

  • गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपना पहला संबोधन किया।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का विधानसभा में यह पहला संबोधन था।
  • अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से विकास के मुद्दे पर काम करने की सलाह दी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सदन को चर्चा का मंच बनाना चाहिए।

हमारा लक्ष्य एक हो:

  • गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपना पहला संबोधन किया था।
  • अपने संबोधन में उन्होंने सभी से मिलजुल कर काम करने की अपील की।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए।
  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष से अपील की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, जनता की समस्याओं के समाधान में विपक्ष भी सहयोग करे।

कोई पीछे नहीं छूटेगा:

  • मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाना है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार सभी के लिए काम करेगी कोई भी पीछे नहीं छूटेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें