सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज सुबह उन्होंने गोरक्षधाम मंदिर परिसर में गायों को चारा खिलाया. इसके बाद उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनी. इसके पूर्व सीएम ने कल कई कार्यक्रमों में भाग लिया. होटल अवंतिका में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित किया.

अवंतिका होटल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर के दौरे के तहत अवंतिका होटल पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, हमारे पास बड़ी जिम्मेदारी है।
  • जनता के भरोसे को आगे ले जाना है।
  • परिवर्तन में हमारा साथ दें।
  • किसानों का कर्ज माफ़ किया।
  • किसानों की कर्ज माफ़ी के लिए काम शुरू किया।
  • लोक कल्याणकारी योजनायें हमारी प्राथमिकता हैं।
  • कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।
  • कानून न मानने वाले यूपी छोड़ दें।
  • किसानों के हक़ के साथ समझौता नहीं।
  • महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी के दौरे के कार्यक्रम:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह 10 बजे सलेमपुर देवरिया जायेंगे।
  • सलेमपुर देवरिया में मुख्यमंत्री योगी दिव्यांगों के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • इसके साथ ही देवरिया में एक निजी कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।
  • शाम 4 बजे मुख्यमंत्री GDA गोरखपुर में समीक्षा बैठक करेंगे।
  • GDA की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए रवाना हो जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें