सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आम महोत्सव (mango festival) के दौरान आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आम महोत्सव के दौरान आम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.

किसान हमारी प्राथमिकता हैं:

  • इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आम की विभिन्न प्रजातियां यहाँ देखने को मिली हैं.
  • यूपी का गन्ना किसान 4 गुना ज्यादा गन्ना उत्पादन कर सकता है.
  • लेकिन इसके लिए गन्ना किसान को आधुनिक तकनीकी से काम करना होगा.
  • आम महोत्सव के जरिए आम का विविधता पूर्ण उत्पादन व आम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी.
  • भारत की खुशहाली का राज उत्तर प्रदेश की 70% कृषि आधारित जनता में छुपा है.
  • किसान हमारी प्राथमिकता में हैं.
  • अगर भारत को खुशहाल बनाना है तो उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाना होगा.
  • यहां उत्तर प्रदेश में बहुत से अच्छे आम हैं उनका प्रचार होना चाहिए.
  • पूरी दुनिया में मुम्बई का अल्फांसो आम मशहूर है क्योंकि उसका प्रचार किया गया.
  • उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को ऐसा प्रचार प्रसार करना होगा, जिससे यहां का आम दुनिया में पहचान बनाए.
  • लेकिन इसके लिए गन्ना किसान को आधुनिक तकनीकी से काम करना होगा.
  • नदियों के दोनों तरफ वृक्षारोपण किया जाए तो नदी का पानी कभी कम नही होगा और इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें