उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्रि के पहले दिन से मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में प्रवेश कर चुके हैं, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार 31 मार्च को मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पहला जनता दरबार लगाया है। जिसके तहत वे सभी फरियादियों की फरियाद सुन रहे हैं।

10 बजे मुख्यमंत्री योगी जायेंगे ‘कान्हा उपवन’:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्रि के पहले दिन से मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में प्रवेश कर चुके हैं।
  • जिसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने अपना पहला जनता दरबार लगा दिया है।
  • जहाँ वो सभी फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे हैं।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे कान्हा उपवन जायेंगे।
  • यह उपवन राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर में स्थित है।

54 एकड़ में फैला है कान्हा उपवन जीवाश्रय:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कान्हा उपवन जायेंगे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी उपवन का निरीक्षण करेंगे।
  • कान्हा उपवन राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर में जीवों के आश्रय की एक जगह है।
  • यह उपवन करीब 54 एकड़ में बनाया गया है।
  • यहाँ जानवरों की देखभाल की जाती है, साथ ही उपवन जानवरों को कई सुविधाएँ मुहैया कराता है।
  • जिसमें रहने की जगह, इलाज आदि की सुविधा और इसके अलावा हजारों जानवरों को खाना मिलने की सुविधा मौजूद है।
  • इस उपवन का निर्माण 2010 में पूरा हुए था।
  • जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें