उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के पहले दिन से ही पूर्व समाजवादी सरकार के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से कई समाजवादी योजनाओं को बंद या उनके स्वरुप को बदल चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी सरकार की एक और योजना की समीक्षा के आदेश दे दिए हैं।

यश भारती सम्मान की होगी समीक्षा:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के पहले दिन से ही पूर्व सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने सपा सरकार द्वारा वितरित यश भारती सम्मान की गहन समीक्षा के आदेश दिए हैं।
  • यह आदेश मुख्यमंत्री योगी ने संस्कृति एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग को देखने के बाद दिया।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी कई सपा योजनाओं की समीक्षा के आदेश दे चुके हैं।

क्या बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:

  • मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, पुरस्कारों के वितरण के दौरान उनकी गरिमा का ध्यान रखा जाये।
  • अपात्र को पुरस्कृत करने से पुरस्कार की गरिमा गिरती है।
  • मैत्रेय परियोजना पर पुनर्विचार की जरुरत है।
  • अनावश्यक भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान विरोध कर रहे हैं।
  • किसी भी योजना में भूमि अधिग्रहण से पहले किसानों की राय लें।

पर्यावरण के प्रेजेंटेशन पर क्या बोले मुख्यमंत्री योगी:

  • पर्यावरण में होने वाले बदलावों से हम सभी प्रभावित होते हैं।
  • पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
  • नदियों के किनारे उद्योगों से होने वाले जल प्रदूषण को रोका जाये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें