उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही सभी विभागों को अपनी-अपनी प्रेजेंटेशन बनाने का आदेश जारी किया था। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते 3 अप्रैल से कर चुके हैं।

7 विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे मुख्यमंत्री योगी:

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • जिसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को आदेश जारी किया था।
  • सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की प्रेजेंटेशन बनायेंगे, जिसे मुख्यमंत्री योगी देखेंगे।
  • प्रेजेंटेशन देखने की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी बीते 3 अप्रैल से कर चुके हैं।
  • इसी क्रम में मंगलवार 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी कुल 7 विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे।
  • हर प्रेजेंटेशन के लिए अधिकारियों को 25 से 45 मिनट तक का समय मिलेगा।
  • इसके साथ ही प्रेजेंटेशन में सम्बंधित विभाग के प्रमुख सचिव,
  • सूबे के मुख्य सचिव राहुल भटनागर, सम्बंधित विभाग के मंत्री,
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप-मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

इन विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे मुख्यमंत्री योगी:

  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 7 विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री इन विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे।
  • जिसमें वित्त विभाग,
  • संस्थागत वित्त का प्रेजेंटेशन,
  • कर एवं निबंधन विभाग,
  • वाणिज्यकर विभाग,
  • मनोरंजन कर विभाग,
  • भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का प्रेजेंटेशन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार की तीसरी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें