उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार 19 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के बाद बुधवार 29 मार्च को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में प्रवेश कर लिया है। गौरतलब है कि, शपथ ग्रहण समारोह के बाद से अब तक मुख्यमंत्री VVIP गेस्ट हाउस में रुके हुए थे।
पूजा-पाठ के बाद पहुंचे 5 केडी:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में प्रवेश कर चुके हैं।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सभी सामान पहले ही मुख्यमंत्री आवास में पहुँचाया जा चुका है।
- इसके साथ ही सीएम योगी के प्रवेश से पहले 5 केडी को गंगाजल से धुला गया था।
- इसके साथ ही गोरखधाम से आये महंतों ने आवास में पूजा-पाठ भी किया था।
मुख्यमंत्री योगी ने हटवाए सभी एसी:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में प्रवेश कर चुके हैं।
- वहीँ मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री आवास में कई बदलाव किये हैं।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास में मौजूद सभी एसी हटवा दिए हैं।
- साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आवास में तख़्त पर सोयेंगे।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौसेवा करते हैं।
- जिसके चलते गोरखपुर के मठ से 6 गायों को मंगाकर भी 5 केडी में रखा जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#5 केडी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
#Chief Minister
#chief minister yogi adityanath
#chief minister yogi adityanath house warming 5 kd today as per navratri.
#cm yogi adityanath reaches 5 kd
#cm yogi adityanath reaches 5 kd today as per schedule
#Yogi Adityanath
#yogi adityanath reaches 5 kd today as per schedule
#उत्तर प्रदेश
#नवरात्रि के मौके पर 5 केडी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
#शपथ ग्रहण समारोह
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार