उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को यह आदेश जारी किया था कि, सभी प्रमुख सचिव अपने विभागों की प्रेजेंटेशन बनाये। जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद देखेंगे। इसी क्रम में गुरुवार 6 अप्रैल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 केडी से निकलकर एनेक्सी पहुँच चुके हैं।

6 विभागों का हो रहा है प्रेजेंटेशन:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनते ही सभी विभागों को आदेश जारी किया था।
  • जिसमें उन्होंने कहा था कि, सभी विभागों के प्रमुख सचिव अपने विभागों की प्रेजेंटेशन बनायेंगे।
  • जिन्हें मुख्यमंत्री खुद सम्बंधित मंत्री के साथ बैठक में देखेंगे।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 केडी से निकलकर एनेक्सी भवन पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी विभागों का प्रेजेंटेशन देख रहे हैं।
  • इस दौरान करीब 6 विभागों की प्रेजेंटेशन होनी है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी ने इससे पहले 3 अप्रैल को शिक्षा विभाग का प्रेजेंटेशन देखा था।

कब किस विभाग की होगी प्रेजेंटेशन:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों से अपनी प्रेजेंटेशन बनाने के लिए कही थी।
  • जिसके तहत विभागों ने प्रेजेंटेशन तैयार कर ली है, जिन्हें मुख्यमंत्री आगामी तारीखों में देखेंगे।
  • औद्योगिक विभाग- 6 अप्रैल,
  • कृषि विभाग- 7 अप्रैल,
  • लोक निर्माण विभाग- 8 अप्रैल,
  • समाज कल्याण विभाग- 10 अप्रैल,
  • सचिवालय प्रशासन- 12 अप्रैल,
  • पंचायतीराज- 13 अप्रैल,
  • स्वास्थ्य विभाग- 15 अप्रैल,
  • आबकारी और खनन विभाग- 18 अप्रैल,
  • गृह और सतर्कता विभाग- 19 अप्रैल को प्रेजेंटेशन होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें