उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के आख़िरी चरण में मतदान 29 नवंबर को होने वाला है। इसके लिए सभी पार्टियों ने अपने पूरी ताकत लगा दी है। आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ महाराजगंज पहुंचे थे जहाँ उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।


  • सीएम योगी का संबोधन :

    • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के अंतिम चरण का बिगुल बज चुका है।
    • इसी के तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    • इस दौरान उन्होंने अपना भाषण देते हुए सपा-बसपा पर जमकर हमला बोला था।
    • सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता और गुंडा राज सपा और बसपा की सरकार में छाया हुआ था।
    • उनके समय लूट खसोट मची थी और सत्ता के द्वारा दबंगई के बल पर लूट मची हुई थी।
    • उन्होंने कहा कि सिर्फ महराजगंज में 1 लाख किसानों के परिवार का कर्ज माफ़ किया।
    • 45000 मुहल्लों में 20 लाख परिवारों को निःशुल्क बिजली सिर्फ हमारी सरकार ने दी है।
    • हमारी सरकार तहसील मुख्यालय को 20 घंटे तो गांवों में 18 घण्टे बिजली दे रही हैं।
    • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के बंद उद्योगों को चलाने की संभावनाओ पर सरकार काम कर रही है।
    • हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।
    • उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द हम 4 लाख नौजवानों के लिए रोजगार ला रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें