उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के तहत राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला हुआ था, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न हुआ था, जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मतदानों की गिनती शुरू हो गयी है, ज्ञात हो कि, निकाय चुनाव 2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में मतदान किया गया था। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने मेयर की सीटों पर अपना दबदबा बनाये रखा है, परिणाम घोषित होने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया के सामने अपना संबोधन किया।

निकाय चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन:

राष्ट्रीय अध्यक्ष की रणनीतिक कुशलता का प्रतीक है ये जीत:

  • नगर निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है.
  • पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की रणनीतिक कुशलता का प्रतीक है ये जीत
  • प्रदेश की जनता का अपार समर्थन है कि इस प्रकार की जीत भाजपा को मिली है
  • सभी विजयी प्रत्याशियों को हृदय से बधाई देता हूँ
  • पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूँ
  • मीडियाकर्मियों को भी बधाई जिन्होंने लगातार डेढ़ महीने तक चुनाव में रिपोर्टिंग की
  • चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में भूमिका निभाई,
  • प्रशासन ने व्यवस्था कायम कि, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो सके
  • नगर निकाय चुनाव में उनका खाता नहीं खुला जो गुजरात में बड़ी-बड़ी बात कर रहे थे, उनका सूपड़ा साफ़ हो गया
  • भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इस जीत के हक़दार हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का संबोधन:

  • यूपी की जनता का आभार
  • 14 नगर निगम में परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहे हैं
  • बीजेपी ने लगातार जीत दर्ज की है, 7 हजार में से 4 हजार वार्डों में बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है
  • बीजेपी ने सकारात्मक तरीके से चुनाव लड़ा,
  • हमने गंभीरता से चुनाव लड़ा
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें