उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा, सोमवार को दिल्ली और मंगलवार को मेरठ दौरे के बाद शाम को राजधानी लखनऊ पहुंचे थे, जिसके बाद लोक भवन में कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। मुख्यमंत्री योगी के बुधवार 10 मई को होने वाले कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं।

IPS अपर्णा से मिलेंगे सीएम योगी:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आगरा, दिल्ली और मेरठ दौरे के बाद राजधानी लखनऊ वापस आ चुके हैं।
  • इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं।
  • सुबह करीब 9 बजे IPS अपर्णा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगी।
  • इसके अलावा कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मुख्यमंत्री योगी से 5 केडी में मुलाकात करेंगे।

प्रमुख सचिव गृह और DGP और DGPAC को किया गया तलब:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर काफी सख्त हैं।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा को भी तलब किया है।
  • इसके साथ ही सीएम योगी ने DGP सुलखान सिंह और DGPAC को भी तलब किया है।
  • गौरतलब है कि, बीते कुछ दिनों से कुछ अराजक तत्वों ने सहारनपुर में अराजकता फैला रखी है।
  • जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी नाराज हैं।
  • ज्ञात हो कि, मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रमुख सचिव गृह और DGP को सीएम ने बीच मीटिंग में तलब किया था।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी 10.30 बजे नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें