उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के प्रथम ग्रीष्मकालीन सत्र की शुरुआत बीत सोमवार 15 मई से हुई थी, यूपी विधानसभा का सत्र 15-22 मई तक आयोजित किया गया था। इसी क्रम में सोमवार 22 मई को यूपी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही 11 बजे से विधान परिषद में आयोजित की गयी थी। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विधान परिषद की कार्यवाही में पहुंचे थे, इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया।

विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

दो महीने का कार्यकाल पिछली सरकारों पर भारी:

  • यूपी की 17वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही का आयोजन विधान परिषद में किया गया था।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
  • जिसके तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने अपनी सरकार के दो महीने के कार्यकाल पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, दो महीने का कार्यकाल पिछली सरकारों पर भारी है।
  • सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है।

विपक्ष पर मुख्यमंत्री योगी का हमला:

  • अपने संबोधन में आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला।
  • हमारी दो महीने की सरकार से लोग ब्यौरा मांग रहे हैं।
  • ऐसे ब्यौरा ले रहे हैं जैसे कि 100 सालों की सरकार है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अनुभव साझा करेंगे मदद मिलेगी।
  • ज्ञात हो कि, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी विधान परिषद की कार्यवाही में पहुंचे थे।
  • पूर्व मुख्यमंत्री को दो बार सदन में बुलाना बड़ी उपलब्धि है।

किसानों की कर्जमाफी पर बात:

  • सदन में आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की कर्जमाफी पर बात की।
  • किसानों की कर्जमाफी पर चर्चा हो रही थी।
  • किसान की खुशहाली के लिए फसली ऋण माफ़ किया।
  • हमें जर्जर विरासत मिली है।
  • सातवाँ वेतन आयोग को लागू करने का दबाव है।
  • 36 हजार करोड़ का भार आएगा।
  • कर्जमाफी का जनता पर कोई टैक्स नहीं लगायेंगे।

नई खनन नीति पर चर्चा:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे अवैध खनन और नई खनन नीति पर बात की।
  • खनन के मामले में कोर्ट को रोक लगानी पड़ी।
  • नई सरकार नई खनन नीति के साथ आ रही है।
  • राजस्व में 7 से 10 गुना की बढ़ोत्तरी होगी।

बूचड़खानों पर बात:

  • सीएम योगी ने संबोधन में आगे बूचड़खानों पर बात की।
  • कोर्ट ने बूचड़खानों पर आदेश जारी किया था।
  • हमने कहा 24 घंटे में बूचड़खाने बंद होने चाहिए।
  • सरकार का मतलब कानून का राज।
  • यूपी माफिया मुक्त होगा।
  • एंटी-भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया।
  • गाँव में आबादी की भूमि पर बसे गरीब नहीं उजड़ेंगे।

छात्रसंघ चुनाव पर बोले मुख्यमंत्री:

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे राज्य में छात्रसंघ चुनाव पर बात की।
  • छात्रसंघ चुनाव होना चाहिए।
  • हमारा चुनाव हो और उनका न हो ये ठीक बात नहीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें