उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शासन की बागडोर सँभालते ही पूरे प्रदेश में साफ़-सफाई करने और रखने के निर्देश जारी किये थे, जिसके बाद इसी क्रम में शनिवार 6 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की राजधानी लखनऊ में सफाई अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की साफ़-सफाई:

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कार्यभार संभालते ही सूबे में साफ़-सफाई रखने के आदेश दिए थे।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में सफाई अभियान की शुरुआत की।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं झाड़ू लेकर सफाई की।
  • मुख्यमंत्री योगी ने सफाई अभियान की शुरुआत लखनऊ के बालू अड्डा क्षेत्र से शुरू की।
  • सीएम योगी के साथ ही नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भी सफाई अभियान में शिरकत की।

गंदगी पर सख्त ‘योगी सरकार’:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी से सूबे में सफाई अभियान की शुरुआत की।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही गन्दगी पर सख्त हैं।
  • इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को सफाई पर समीक्षा बैठक बुलाई थी।
  • बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के कई शहरों की गन्दगी पर सख्ती दिखाई थी।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा शनिवार को कैबिनेट के कई मंत्री भी सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें