उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम ने मंगलवार को ताज महल पर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से देश की राजनीति का गलियारा एक बार फिर से गर्म हो चुका है, एक बार फिर से देश एक बेवजह के मुद्दे पर दो फाड़ हो चुका है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के विवादित नेता आजम खान भी इस बहस में कूद पड़े थे और ताज महल से लेकर भाजपा नेता संगीत सोम पर अपनी टिप्पणी की थी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताज महल पर अपना दृष्टिकोण मंगलवार को कुशीनगर में मीडिया से बातचीत(Cm yogi agra) के दौरान बताया।

हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने से बना ताज(Cm yogi agra):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुशीनगर जिले के दौरे पर पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
  • साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि, ताज पर्यटन मानचित्र पर बना रहेगा।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, ताज महल हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने से बना हुआ है।
  • संगीत सोम के बयान पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि, संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हूँ।

26 अक्टूबर को ताज महल जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Cm yogi agra):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 26 अक्टूबर को आगरा जिले के दौरे पर जा रहे हैं।
  • विभागीय सूत्रों के अनुसार, अपने आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ताज महल और लाल किला घूमने भी जायेंगे।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आगरा जिले में भी कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ें: अच्छा महंत ही अच्छा सीएम होता है- CM योगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें