अयोध्या: सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव-2020 कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुँचे अयोध्या के रामकथा पार्क में दीपावली के अवसर पर आयोजित ‘दीपोत्सव-2020’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अयोध्या को वैश्विक पटल पर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रही है।

सीएम ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई।

श्रद्धालुओं  की श्रद्धा का सम्मान मिलने के साथ-साथ पर्यटकों को भारत की प्राचीन परम्परा के साथ जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। राज्य सरकार ने राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बनाने का कार्य किया है। साथ ही, राम की पैड़ी का विस्तार भी किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह वर्ष अत्यन्त महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से 05 शताब्दी की लम्बी अवधि के उपरान्त प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है

शिलान्यास/भूमि पूजन के बाद यह पहला दीपोत्सव।

श्रीरामजन्मभूमि न्यास के शिलान्यास/भूमि पूजन के बाद यह पहला दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने भगवान श्रीराम मन्दिर के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। प्रदेश में रामायण, कृष्ण सहित विभिन्न आध्यात्मिक सर्किटों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

देश-दुनिया सत्य, धर्म व न्याय की विजय के रूप में दीपोत्सव को मनाती है

उन्हांेने कहा कि अयोध्या में पंचकोसी, चैदहकोसी और चैरासीकोसी परिक्रमा के लिए मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-दुनिया सत्य, धर्म व न्याय की विजय के रूप में दीपोत्सव को मनाती है। वर्तमान में केन्द्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है।

पीएम की प्रेरणा से दीपोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पादित।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से दीपोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य करने की दृष्टि होनी चाहिए। प्रधानमंत्री जी में स्पष्ट दृष्टि है और उनमें सही निर्णय लेने की क्षमता है प्रधानमंत्री जी जो कहते हैं, वह करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने शौचालयों का निर्माण कर नारी की गरिमा को बढ़ाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास देने का कार्य किया गया। 04 करोड़ परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्षन वितरित किए गए।

उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योेजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्ति को 05 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री जी के निर्णयों से राषन कार्ड पोर्टेबिलिटी का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री ने भी माना है कि कोरोना कालखण्ड में भी विकास को नई गति मिली है।

वही राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में लगातार चैथी बार दीपोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। यह दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की छवि को पर्यटन के मानचित्र पर पूरे विश्व में आलोकित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से सभी को सावधान और सतर्क रहना है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये शारीरिक दूरी बनाये रखें, फेस मास्क का प्रयोग करें और बार-बार हाथ धोने का अवश्य ध्यान रखें। उन्होंने सभी पर्वों व त्योहारों के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन करने की अपील की।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से वर्चुअल दीपोत्सव www.virtualdeepotsav.com पोर्टल को लाॅन्च किया। मुख्यमंत्री जी ने डाक विभाग एवं डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के विशेष कवर का अनावरण किया। इस अवसर पर अयोध्या के विकास पर केन्द्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी सम्बोधित किया।

रामकथा पार्क में हेलीकाॅप्टर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के प्रतीक स्वरूपों का अवतरण हुआ, जिनका राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी तथा विशिष्ट अतिथियों ने स्वागत व अभिनन्दन किया।

इस दौरान भरत मिलाप का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के मंच के आने पर उनका पूजन, वंदन एवं आरती कर भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने पूजनीय सन्तों का स्वागत, वंदन और अभिनन्दन भी किया। इस अवसर पर हेलीकाॅप्टर द्वारा पुष्प वर्षा का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमुदाय आनन्दित हुआ।

इस अवसर पर सम्पूर्ण वातावरण श्रीराम की जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राम कथा पार्क में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने श्रीरामजन्म भूमि पहुंचकर श्रीरामलला विराजमान के दर्शन-पूजन कर वहां दीप प्रज्ज्वलित किया।

रिपोर्ट: विनोद तिवारी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें