उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव की धमक सुनाई दे गयी है, वहीँ सूबे के राजनैतिक दलों ने निकाय चुनाव के तहत अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, इसके साथ ही राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की रफ्तार को भी बढ़ा दिया है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 16 नवम्बर को बस्ती जिले में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने निकाय चुनाव के तहत एक जनसभा को संबोधित किया था, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती जिले के बाद आजमगढ़ पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक बार फिर से चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

आप नगर निकाय मेँ विकास कर सकते हैं:

  • आपको एक अवसर मिला है जब आप नगर निकाय मेँ विकास कर सकते हैं
  • हम नगरों के विकास की कार्य योजना के साथ आए हैं
  • हम 653 नगर निकायों में LED स्ट्रीट लाईट लगायेंगे
  • अब कोई प्रदेश में दंगा नहीं कर सकता, क्यों की दंगाइयों मेँ भय व्याप्त है

अपराधियों की हिम्मत टूट गयी है:

  • नगर निगम नगर पालिका का बोर्ड भाजपा का बनना जरुरी है
  • विकास सुचारु रूप से तभी हो पायेगा
  • अपराधियों की हिम्मत टूट गयी है
  • अपराधियो को मालूम है अपराध की क्या कीमत चुकानी पड़ेगी
  • अपराधियों जेल मेँ हैं उनकी बाहर आने की हिम्मत नहीं है
  • 6 महीने के अन्दर 86 लाख किसानों की कर्जमाफी की
  • उनके घरों मे राम-राज्य लाया गया
  • सड़के अतिक्रमण मुक्त होंगी
  • जो लोग गायों का दूध पी कर सड़क पर छोड़ देते हैं
  • उन गायों के लिये गौ-शाला बनायेंगे
  • इसके लिये भाजपा को जीत कर निकायों मे विकास का बोर्ड गठित करें
  • पहले चरण मे पुलिस के डेढ़ लाख नौजवान भर्ती होंगे
  • योग्यता के आधार पर बिना भेद भाव के
    दारोगा की भर्ती करने जा रहे है
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें