उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव की तैयारियों में प्रदेश के राजनैतिक दल व्यस्त हैं, गौरतलब है कि, निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश में तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसके तहत सूबे के राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार प्रदेश में चुनावी जनसभाएं कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं, जिसके चलते मंगलवार 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया जिले में पहुंचे थे।

बलिया में पुलिस ने उतरवाया महिला का बुर्का:

  • सूबे में निकाय चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को बढ़ा दिया है।
  • जिसके तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा के संबोधन के लिए बलिया जिले में पहुंचे थे।
  • इस दौरान जनसभा में मौजूद एक मुस्लिम महिला का बुर्का वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उतरवा दिया।
  • गौरतलब है कि, कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक जनसभा में काले झंडे दिखाए गए थे।
  • जिसके बाद पुलिस ने बलिया पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा में मौजूद महिला से उसका बुर्का उतरवा दिया।
  • महिला सायरा के बुर्के पर महिला पुलिसकर्मियों ने ऐतराज जताया था, जिसके बाद सायरा ने बुर्के के ऊपरी हिस्से को खोलकर उसे साड़ी से ढँक लिया था।
  • जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने सायरा से पूरा बुर्का उतारने को कहा।
  • इस दौरान सायरा का बुर्का फंस गया था, जिसे अन्य महिलाओं ने खींचकर उसे निकाला।
  • महिला पुलिस कर्मियों ने सायरा के पास ही उसका बुर्का रहने दिया, जिसे बाद में पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा जब्त कर लिया गया था।

वीडियो:


बलिया SP बोले, मामले की जांच होगी, दोषी पर कार्रवाई होगी:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बलिया रैली में मुस्लिम महिला का बुर्का उतरवा दिया गया था।
  • जिसके बाद मामले में बलिया के SP अनिल कुमार ने कहा कि, मुझे ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है।
  • सभी को यह आदेश दिया गया था कि, रैली में काले कपड़े जैसा कुछ भी न हो।
  • जो भी हुआ है उसकी जांच की जाएगी, और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें