उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 4 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में अपनी कैबिनेट की पहली महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक का आयोजन लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में किया गया है। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

शाम 5 बजे शुरू होगी कैबिनेट की बैठक:

  • उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है।
  • बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में किया जायेगा।
  • कैबिनेट की बैठक शाम 5 बजे से शुरू होगी।
  • बैठक में राज्य सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और दोनों उप-मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
  • गौरतलब है कि, योगी सरकार की इस कैबिनेट बैठक का सूबे की जनता समेत सभी को इंतजार था।
  • ज्ञात हो कि, पहली कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होनी है।

सीमान्त किसानों के लिए आ सकती खुशखबरी:

  • योगी सरकार ने लखनऊ में मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है।
  • जिसके बाद सभी की निगाहें इस कैबिनेट मीटिंग और उसमें लिए जाने फैसलों पर टिक गयी है।
  • गौरतलब है कि, योगी सरकार काफी बड़े-बड़े वादों के साथ प्रचंड बहुमत में आये हैं।
  • वहीँ ऐसा माना जा रहा है कि, कैबिनेट की बैठक से सीमान्त किसानों को खुशखबरी मिल सकती है।
  • ज्ञात हो कि, योगी सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में सीमान्त किसानों के कर्ज की माफ़ी की बात कही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें