उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 4 अगस्त को दो दिवसीय दिल्ली के दौरे(CM yogi delhi visit) पर जायेंगे, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 5 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना इस्तीफ़ा देंगे, इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए रवाना हो जायेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा(CM yogi delhi visit):

  • बीते 17 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति के लिए संसद समेत सभी 31 विधानसभाओं में मतदान किया गया था।
  • इसी क्रम में आगामी 5 अगस्त को देश के नए उपराष्ट्रपति के लिए मतदान की प्रक्रिया होनी है।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे।
  • दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले दिन यूपी भवन में NDA की सांसदों की बैठक में शामिल होंगे।
  • यूपी भवन में बैठक के बाद भोज का भी आयोजन किया गया है।
  • अपने दौरे के अगले दिन मुख्यमंत्री योगी उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान करेंगे।
  • मतदान के बाद सीएम योगी गोरखपुर के सांसद के तौर पर अपना इस्तीफ़ा सदन में पेश करेंगे।
  • उनके साथ ही उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगे।
  • इस्तीफ़ा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ म्यांमार के लिए रवाना हो जायेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का म्यांमार दौरा(CM yogi delhi visit):

  • सीएम योगी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगे।
  • इस्तीफ़ा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के दौरे पर जायेंगे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ म्यांमार के यंगून शहर पहुंचेंगे।
  • जहाँ सीएम योगी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इन्वायरमेंट पर चर्चा में शामिल होंगे।
  • यह कांफ्रेंस में पर्यावरण, मौसम और उसमे हो रहे परिवर्तनों को लेकर आयोजित की गयी है।
  • गौरतलब है कि, इस कांफ्रेंस में एशिया के करीब 28 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यंगून शहर भी घूमेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM yogi delhi visit):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से दिवसीय म्यांमार के दौरे पर जा रहे हैं।
  • जहाँ सीएम योगी पर्यावरण पर आधारित एक कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के तहत यंगून शहर भी घूमेंगे।
  • ऐसा कहा जाता है कि, यंगून शहर में ही बहादुर शाह जफ़र दफन किये गए थे।
  • इसके साथ ही आजाद हिन्द फ़ौज का मुख्यालय भी यंगून शहर में ही मौजूद है।
  • यंगून की सबसे प्रमुख इमारत पगोडा है।
  • जो समुद्रतल की ऊंचाई से करीब 168 फीट पर बनी हुई है।
  • पगोडा म्यांमार का एक मंदिर है, मंदिर की ऊंचाई 368 फुट, लम्बाई 900 फुट और चौड़ाई 685 फुट है।
  • मंदिर के ऊपर सोने की परत चढ़ी हुई है।
  • ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी कई बार इस जगह का जिक्र कर चुके हैं।
  • सीएम योगी ऐसे सभी शहरों को भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानते हैं।
  • मुख्यमंत्री योगी कांफ्रेंस के बाद यंगून शहर घूमने जायेंगे।
  • 7 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने म्यांमार दौरे से दिल्ली पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: वोट डालने के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे CM योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें