[nextpage title=”yadav family” ]
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ एक्शन में नजर आ रहे है। पहले तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को झटका देते हुए उनकी सरकार में किये गए तमाम विकास कार्यो की जाँच के आदेश दिए थे। मगर अब सीएम योगी ने पूरे यादव परिवार के साथ जो किया है, वह सभी को हैरान कर देगा।
[/nextpage]
[nextpage title=”yadav family2″ ]
समाजवादी नेताओं की सुरक्षा हुई वापस :
- उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने ही योगी आदित्यनाथ काफी तेजी से काम करते हुए नजर आ रहे है।
- योगी आदित्यनाथ लगातार अखिलेश सरकार के फैसलों को बदलते हुए नजर आ रहे है।
- इसी क्रम में उन्होंने सपा के शिवपाल यादव, डिम्पल यादव की सुरक्षा को घटा दिया है।
- उन्होंने इन दोनों ही नेताओं की जेड श्रेणी की सुरक्षा को घटाकर वाई कर दिया है।
- साथ ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की भी सुरक्षा घटा दी गयी है।
- इसके अलावा सपा के 100 बड़े नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गयी है।
- इनमें अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान से लेकर एमएलसी आशु मलिक का नाम शामिल है।
- पूर्व सीएम मायावती, मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की सुरक्षा पहले जैसी ही रखी गयी है।
- योगी सरकार का यह फैसला काफी अहम और बड़ा माना जा रहा है।
[/nextpage]