उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 2 जून को टीवी चैनलों के संपादकों के साथ डिनर कार्यक्रम(yogi dinner) का आयोजन किया था, जिसमें सभी प्रमुख टीवी चैनलों के संपादकों को बुलाया गया था। डिनर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संपादकों से तकरीबन 2 घंटे बातचीत की। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में किया गया था।

डिनर कार्यक्रम(yogi dinner) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातचीत के मुख्य अंश:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 5 केडी में डिनर कार्यक्रम(yogi dinner) का आयोजन किया था।
  • जिसमें सभी टीवी चैनलों के संपादकों को बुलाया गया था।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने संपादकों से करीब 2 घंटे तक बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने सूबे की मौजूदा परिस्थितियों से लेकर आने वाले समय पर बात की।
  • इस औपचारिक मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के विकास पर चर्चा हुई।

इलाहाबाद में मेला प्राधिकरण बनाएगी सरकार:

  • मुख्यमंत्री योगी(yogi dinner) ने बताया कि, सरकार इलाहाबाद में मेला प्राधिकरण बनाएगी।
  • प्रदेश में ख़ुफ़िया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा।
  • कानून-व्यवस्था में लगातार सुधार जारी है।
  • मुसहर जाति के गाँव राजस्व गाँव घोषित होंगे।
  • 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त कर देंगे।
  • डीएम-एसपी को मीडिया से संवाद करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में आगे कानून-व्यवस्था पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कानून-व्यवस्था जीरो टॉलरेंस पर होगी।
  • अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे।
  • सकारात्मक माहौल के लिए मीडिया मदद करे।
  • यूपी के विकास में हर संभव मदद करेंगे।
  • नई खनन नीति से प्रदेश को फायदा होगा।
  • अच्छे अफसरों की प्रदेश में कमी है।

ये भी पढ़ें: Noida Authority की 192वीं बोर्ड मीटिंग, 8070 करोड़ का बजट पास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें