उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सोमवार 27 मार्च को राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन गोमती रिवरफ्रंट के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूरे गोमती रिवरफ्रंट का पूरा निरीक्षण किया, साथ ही खर्च, अव्यवस्था समेत सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश जारी किये।

गोमती रिवरफ्रंट का होगा विस्तार:

  • सोमवार को गोमती रिवरफ्रंट के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पहुंचे थे।
  • उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मुख्यमंत्री योगी के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
  • अपने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने रिवरफ्रंट के विस्तार के आदेश दे दिए हैं।
  • जिसके बाद रिवरफ्रंट का विस्तार कला केंद्र, गुलेला घाट तक बढ़ाया जायेगा।
  • यह विस्तार करीब 200 मीटर अधिक होगा।
  • पहले रिवरफ्रंट का विस्तार सिर्फ टीले वाली मस्जिद तक ही था।

1000 करोड़ का अतिरिक्त बजट:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से रिवरफ्रंट के खर्च की समीक्षा भी ली।
  • जिसके बाद अभियंताओं ने जानकारी दी कि, प्रोजेक्ट 1437 करोड़ रुपये का था।
  • जिसमें से अभी तक 1427 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि, प्रोजेक्ट को पूरी तरह से बनने में करीब 1000 करोड़ का खर्च और आएगा।
  • सीएम योगी ने अधिकारियों को एक साल का समय दिया और 1000 करोड़ का अतिरिक्त बजट भी मंजूर करने की बात कही।
  • साथ ही उन्होंने रिवरफ्रंट का क्षेत्रीय विस्तार भी कर दिया।
  • गौरतलब है कि, लखनऊ में रिवरफ्रंट की कुल लम्बाई अभी 12 किमी की है।

अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार:

  • इस दौरान उनके साथ निरीक्षण स्थल पर मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी मौजूद थे।
  • इसके अलावा यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी वहां पर मौजूद थी।
  • निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था को देखकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अधिकारियों को फटकार भी लगायी।
  • साथ ही उन्होंने पैदल चलकर रिवरफ्रंट क जायजा लिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें