उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 14 जून से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर(CM yogi gorakhpur) एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टर्मिनल का उदघाटन किया और कार्यक्रम का संबोधन भी किया। इस दौरान केन्द्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी एयरपोर्ट के बाद हरनामपुर गांव पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश(CM yogi gorakhpur):
सबसे बड़े संविधान का श्रेय(CM yogi gorakhpur):
- दुनिया के सबसे बड़े संविधान का श्रेय डॉ० भीमराव अम्बेडकर को।
- डॉ० अम्बेडकर की प्रेरणा से हम भेदभाव दूर कर सकते हैं।
- सामाजिक कुरीतियों को भीमराव अम्बेडकर ने दूर किया।
- बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर से प्रेरणा लेनी चाहिए।
- पीएम मोदी के प्रयास से किसान के खेतों को जांच हो रही है।
खेती का उचित दाम मिल रहा है(CM yogi gorakhpur):
- किसानों को अपनी खेती का उचित दाम मिल रहा है।
- प्रदेश सरकार और पीएम मोदी गरीबों के लिए काम कर रहे हैं।
- विधानसभा, तहसील स्तर पर कैंप लगाकर किसान सम्मानित होंगे।
- किसानों के लिए गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद की जा रही है।
- केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में योजनायें बनाने का कार्य हो रहा है।
- बाबा साहब ने देश को अपनी कर्मभूमि बनाया।