मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और राज्यपाल राम नाईक रविवार को सुबह मथुरा पहुंचे। उनके स्वागत के लिए तमाम नेता और मंत्री भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भारतरत्न महामना मदनमोहन मालवीय के ब्रज में दूध की नदियां बहाने के सपने को साकार करने की पहल हासानंद गोशाला से की है। हासानंद गोचर भूमि न्यास द्वारा प्रस्तावित महामना गो ग्राम योजना के अलावा ब्रज के 108 गांवों के समग्र विकास योजना की आधारशिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल राम नाईक के साथ रखी। महामना गो ग्राम शिलान्यास समारोह में उद्योग समूह से बिड़ला, डालमिया परिवार के सदस्यों के आने के अलावा देश के दूसरे बड़े उद्योगपति भी शामिल हुए। उद्योगपतियों के अलावा प्रदेश के करीब आधा दर्जन मंत्री भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- गाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान पति को मारी गोली

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रविवार की सुबह 9:45 बजे आयोजन स्थल के समीप बने हेलीपैड पर उतरा। इसके साथ ही राज्यपाल भी हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक की सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने सबसे पहले गोपूजन के बाद हवन-यज्ञ में आहुति देकर महामना गो ग्राम योजना का शिलान्यास किया। इसके बाद देशभर से आए उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों के अलावा 108 गांवों के सरपंच और प्रतिनिधियों को संबोधित किया। 10 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई जो 12 बजे तक चला। इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल मथुरा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री और राज्यपाल अलग-अलग हेलीकॉप्टर से वृंदावन में महामना गो ग्राम स्थल पहुचे। दोनों के लिए ही आयोजन स्थल के समीप हेलीपैड बनाए गए थे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में नरेश अग्रवाल ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द, हंगामा

राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे। हर प्वांट पर जवान तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था का खाका इस तरह तैयार किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सका। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। सीएम और गवर्नर ने वेटरिनरी विवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया इसके बाद वृंदावन में हासानंद गोशाला गए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। सुरक्षा के लिए 12 एएसपी, 20 सीओ, 15 एसओ, 20 इंस्पेक्टर, 150 एसआइ, 600 आरक्षी लगाए गए थे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के 40 जवान और एसआइ भी लगाए गए थे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें