आम महोत्सव 2018 का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर आम महोत्सव का उद्घाटन किया। साथ में शामिल  परिवार एवं कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान एवं मंत्री स्वाति सिंह पहुंची हुई थी। 2 दिन तक चलने वाली इस आम महोत्सव में 05 श्रेणियों के 60 वर्गों में आम की विभिन्न प्रजातियां तथा आम के प्रसंस्कृत की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें आम की 700 प्रजातियों के अलग-अलग संस्थाओं एवं विभागों एवं निजी उत्पादों द्वारा 2558 नमूने प्रदर्शित किए गए हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम का पेड़ भी लगाया। आम महोत्सव स्मारिका का मुख्यमंत्री ने विमोचन भी किया।

आम की खेती करने वाले किसानों को किया सम्मानित

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम की खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया।
  • उत्तर प्रदेश के आम महोत्सव उद्घाटन के मौके पर सभी का हृदय से स्वागत करता हूं।
  • सफल आयोजन के लिये बधाई देता हूं।
  • किसानों की आय दुगनी करने और उनके चेहरे पर खुशी लाने के लिए बधाई।
  • मुझे बहुत अच्छा लगा आम बागवान से जुड़े किसानों को सम्मानित किया गया है।
  • 2014 के पहले और आज की स्थिति बदल गयी है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आम महोत्सव के दौरान आम उत्पादक किसानों को सम्मानित किया।
  • इस मौके पर पंकज देव सिंह, एस सी शुक्ला, नागेंद्र प्रताप सिंह, संजय वर्मा उपेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।
  • मार्च 2014 में भाजपा केंद्र में आई थी , मई 2014 से पहले किसानों की समस्या व 2014 के बाद किसानों के हाल से ही विकास जाच जा सकता है ।
  • किसानों का स्तर अगर उठाना है तो फसल के साथ किसानों को सब्जी की ओर , हॉर्टिकल्चर की ओर जाना होगा।
  • आज जो किसान ये कर रहे है वे आगे बढ़ रहे है ।

कार्यक्रम में एक किसान भड़का

इंडिया गांधी प्रतिष्ठान में आम महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में एक किसान भड़क गया। उन्नाव के अनिल कुमार मिश्रा ने सीएम योगी के भाषण के बाद भड़कते हुए अपनी बात रखी। कहा पिछली बार की अपेक्षा इस बार आम सस्ता बिक रहा है। निर्यात कम है, पिछली बार 8 सौ रुपये कैरट था, इस बार 3 सौ रुपये कैरट ही बिक रहा।

ये भी पढ़ेंः

लखीमपुर खीरी: अनियंत्रित ट्रक पलटने से 4 की मौत

कानपुर: अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा, तीन गिरफ्तार

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संग BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें