Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

Chief Minister Yogi Adityanath Inaugurated Mandaliya Prashikshan Home Guard Training Center

Chief Minister Yogi Adityanath Inaugurated Mandaliya Prashikshan Home Guard Training Center

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के कल्ली पश्चिम रायबरेली रोड स्थित होमगार्ड विभाग के नवनिर्मित मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में डीजीपी ओपी सिंह, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला, राजेश अग्रवाल, मुकुट बिहारी वर्मा सहित तमाम पुलिस और होमगार्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता होमगॉर्ड मंत्री अनिल राजभर ने की। इस दौरान सीएम योगी ने बस्ती में जिला व मंडल होमगार्ड कार्यालय और केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान के नव निर्मित बैरक का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दिवंगत होमगार्ड्स के आश्रितों को तीन-तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के साथ सराहनीय काम किया। वहीं उत्कृष्ठ काम करने वाले कई होमगार्ड्स को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम से पहले स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, रंगारंग कार्यक्रमों ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पुलिस के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलते हैं होमगार्ड

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री और पुलिस अधिकारियों के साथ होमगार्ड विभाग के नवनिर्मित मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया। सीएम ने होमगार्डों के प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं उनके रहने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम योगी ने कहा कि पुलिस के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले पुलिस के सहयोगी बल के रूप में होमगार्ड जवानों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

यूपी में एक लाख से अधिक है होमगार्डों की संख्या

प्रदेश में होमगार्ड की कुल स्वीकृत संख्या 1,18,348 है। ग्रामीण अंचल में ब्लॉक स्तर पर होमगार्ड की एक कंपनी स्वीकृत है। जबकि नगरीय क्षेत्र में 25000 आबादी पर एक होमगार्ड कंपनी का सृजन किया गया है। इस प्रकार संपूर्ण प्रदेश में 785 ग्रामीण तथा 341 नगरीय, 25 महिला कंपनियां एवं स्वतंत्र महिला प्लाटून विद्यमान है। वर्तमान में शांति व्यवस्था में नियोजित होने वाले होमगार्डों की संख्या 50,335 से बढ़कर 75,335 हो गई है।

डॉयल 100 पर भी पुलिस की करते हैं सहायता

डीजी होमगॉर्ड ने बताया कि पुलिस की यूपी डॉयल हंड्रेड योजना में दोपहिया वाहनों में 5,625 होमगार्ड एवं चार पहिया वाहनों में 3,750 होमगार्ड को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। यातायात प्रबंधन में भी होमगार्डों की सेवाएं ली जा रही हैं। वर्तमान में लगभग 5000 होमगार्ड यातायात नियंत्रण में लगे हुए हैं। होमगार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए अभी हाल ही में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर मेट्रो रेल के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर होमगार्ड को ड्यूटी पर लगाया गया है।

इंसास राइफल से लैस हैं होमगॉर्ड

होमगॉर्ड मंत्री ने कहा कि होमगॉर्ड जवानों के मनोबल को ऊंचा करने के लिए उन्हें इंसास राइफल से सुसज्जित किया गया है। सामाजिक सरोकारों के स्वयंसेवी स्वरूप का वास्तविक कार्य करते हुए ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ का आयोजन पिछले वर्ष गंगा के तटवर्ती 25 जिलों में 27 गोष्ठियों द्वारा गंगा संरक्षण के जागरण का पुनीत कार्य पहली बार होमगार्ड विभाग ने अभूतपूर्व सफलता के साथ किया। इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता अभियान में होमगार्डों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। जिसमें अस्सी घाट वाराणसी, आगरा में यमुना अयोध्या में सरयू की स्वच्छता का वृहद अभियान चलाया गया।

आपदा प्रबंधन में भी होमगार्डों की अहम भूमिका

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन में होमगार्डों की अदम भूमिका की संभावना स्वरूप होमगार्ड/कर्मचारियों/जवानों को आपदा प्रबंधन के उच्च कोटि के प्रशिक्षण से सूचित से सुसज्जित किया गया तथा बाढ़ प्रभावित जिलों में लगभग 688 होमगार्डों ने पुलिस जवानों के साथ ड्यूटी करके जनता की सहायता की। जिसमें पीड़ित व्यक्तियों को उनके सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। गोरखपुर एवं बलिया में होमगार्ड जवानों की बाढ़ मित्र की सराहनीय भूमिका है।

हर थाने पर होमगार्डों के रुकने के लिए एक बैरक होगी उपलब्ध- डीजीपी

वर्तमान सरकार की प्राथमिकता के दृष्टिगत कुंभ मेले में संपन्न कराए जाने के लिए लगभग 10000 होमगार्ड का नियोजन प्रस्तावित है। उनके मनोबल को बढ़ाएं बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर नियोजन होमगार्ड स्वयंसेवकों की ड्यूटी भत्ते के अतिरिक्त 80 रुपये प्रतिदिन प्रति होमगार्ड भोजन भत्ता दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। ड्यूटी होमगार्ड के रात्रि में ड्यूटी से छूटने पर उनके विश्राम ठहरने के लिए कमांडेंट जनरल होमगार्ड के अनुरोध पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी थाना स्तरों पर होमगार्ड के रात्रि में रुकने के लिए एक बैरक उपलब्ध करा दी जाए। पिछले वित्तीय वर्ष में होमगार्डों की वर्दी के लिए कपड़े का कर विभाग द्वारा ही मार्केट प्लस से किया गया है। लगभग 90 होमगार्ड होमगार्ड होमगार्ड मुख्यालय के ऑफिस में सभागार में 11 जून को वर्दी का कपड़ा वितरित किया गया।

वृक्षारोपण के लक्ष्य को बढ़ाकर 11 लाख कर दिया गया

वृक्षारोपण अभियान में होमगार्डों का प्रतिवर्ष महत्वपूर्ण सहयोग रहता है। पिछले वर्ष होमगार्ड जवानों ने पूरे प्रदेश में एक लाख वृक्ष लगाएं इस वर्ष इस लक्ष्य को बढ़ाकर 11 लाख कर दिया गया है। इस अभियान की शुरुआत भी कर दी गई। पूर्व में होमगार्ड विभाग के कार्यालय जनपदों में किराए पर थे। आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत कानपुर देहात, कुशीनगर, फिरोजाबाद, लखनऊ, अंबेडकर नगर, बरेली, बाराबंकी, एटा, बुलंदशहर, इटावा, फैजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, सोनभद्र, भदोही, महोबा, गाजियाबाद, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, मऊ, बदायूं, कासगंज, श्रावस्ती, चित्रकूट, मैनपुरी, अमरोहा, चंदौली, देवरिया एवं मंडलीय शिक्षण केंद्र मेरठ में कार्यालय भवनों का निर्माण हो चुका है एवं उसमें कार्यालय काम कर रहे हैं।

आधुनिक उपकरणों से भी लैस हैं होमगार्ड

होमगार्ड विभाग के जनपद बरेली रायबरेली बस्ती मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में कार्यालय भवन एवं केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान प्रेरकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इन भवनों के लोकार्पण की कार्यवाही कर दी गई। होमगार्ड विभाग के फतेहपुर, फतेहगढ़, खीरी, जौनपुर, आगरा, हमीरपुर में जिला कार्यालयों एवं मंडली प्रशिक्षण केंद्र इलाहाबाद, मुरादाबाद, आगरा, कानपुर एवं झांसी में भवनों का निर्माण कार्य निर्माणाधीन है। होमगार्ड संगठन को चुस्त-दुरुस्त एवं बेहतर कार्य प्रणाली तक आधुनिक बनाने के लिए आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018 में 63 आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम, सहवर्ती उपकरणों सहित 34 डिजिटल मल्टी फंक्शनल लेजर मशीन, Tata Sumo Gold, मारुति सियाज़ डेल्टा स्मार्ट एवं 5 मोटरसाइकिल काक्रय भारत सरकार द्वारा विकसित ई-मार्केट प्लेस (GeM) से किया गया।

मिशन 2030 की तैयारी में जुटे होमगार्ड

वर्ष 2000 होमगार्ड विभाग में भविष्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों की कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार करने के लिए पुलिस महानिदेशक कमांडेंट जनरल होमगार्ड का अखिल भारतीय कान्फ्रेंस 15 मार्च 2018 को आयोजित किया गया था। इस कांफ्रेंस में होमगार्ड विजन 2030 के अंतर्गत देश के विभिन्न प्रदेशों को उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका धरा बेहतर कार्य प्रणाली विकसित किए जाने का एजेंडा निर्धारित किया गया। वर्ष 2017-18 में कर्तव्य निर्वहन के पावन पर्व पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की कर्तव्यनिष्ठा साहस पराक्रम स्वर एवं सूझ-बूझ के अनेक दृष्टांत हैं।

यूपी में 27 होमगार्डों ने ड्यूटी के दौरान दी प्राणों की आहुति

इस संगठन के 27 सदस्यों द्वारा छुट्टियों के समय कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी गई। जिन्हें वर्तमान सरकार द्वारा 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। होमगार्ड स्वयं सेवकों एवं अवैतनिक अधिकारों को 24 घंटे सामाजिक दुर्घटना बीमा से कवरेज कराए जाने के लिए सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना लागू किया गया है। इसके लिए 2 करोड़ 54 लाख 38 हजार 869 रुपये का प्रतिबंध किया गया। होमगार्ड जवानों के कल्याण कल्याणार्थ बने कल्याण कोष की राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की गई है।

ये भी पढ़ें-

देवरिया: सभी लड़कियों का कराया गया मेडिकल, आज सीएम को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

इटावा में ट्रिपल मर्डर: माँ और दो मासूम बच्चों की हत्या, तीसरा अस्पताल में भर्ती

युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पीड़िता खाया जहरीला पदार्थ

स्वतंत्रता दिवस 2018: इटावा जिला जेल से 15 अगस्त को रिहा होंगे एक दर्जन कैदी

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: जेलर और डिप्टी जेलर सहित 5 जेलकर्मी दोषी

शामली: दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का फौजी पर लगा आरोप

लखनऊ: राष्ट्रपति 10 अगस्त को ‘एक जिला एक उत्पाद’ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त को प्रदेश भर में रोपे जायेंगे 9 करोड़ पौधे

सिद्धार्थनगर: स्कूल बस अनियंत्रित होकर गड्ढे तालाब में पलटी, 20 बच्चे घायल

आजमगढ़: हत्या के लिये आया शार्प शूटर राजन पासी साथियों सहित गिरफ्तार

Related posts

उपजिलाधिकारी पर सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने लगाया आरोप

UP ORG Desk
5 years ago

बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर को किया गया सीज

Desk
2 years ago

शाहजहांपुर-सिटी मजिस्ट्रेट की सालगिरह पर मजिस्ट्रेट की पत्नी का पर्स चोरी

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version