उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मंगलवार 27 जून को अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर चुकी है, जिसके तहत बुधवार 28 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरदर्शन उत्तर प्रदेश को अपना साक्षात्कार दिया था, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल को 100 दिन पूरे होने के बाद अपना साक्षात्कार(CM yogi interview) दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश(CM yogi interview):

सबका साथ, सबका विकास(CM yogi interview):

  • हिंदुत्व का मतलब ‘सबका साथ, सबका विकास’ है।
  • विकास की राह में हिंदुत्व बाधा नहीं है।
  • अमित शाह ने मुझसे कहा कि, तुम्हे यूपी के सीएम की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
  • कौन कहता है कि, हिंदुत्व विकास में बाधक है।

किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होगा(CM yogi interview):

  • हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे।
  • मुझे मुख्यमंत्री बनाये जाने के फैसले के खिलाफ पार्टी में कोई नहीं था।
  • पार्टी से बाहर लोग इस फैसले के खिलाफ थे।
  • मुस्लिमों को निशाना बनाने के लिए अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई नहीं की गयी।
  • अवैध बूचड़खानों को बंद करने के पीछे सरकार का कोई गलत इरादा नहीं था।

वक्फ बोर्ड मामले में बोले मुख्यमंत्री(CM yogi interview):

  • ये एंटी-मुस्लिम नहीं है, एंटी-करप्शन है।
  • एंटी रोमियो स्क्वाड उत्तर प्रदेश के लिए शांति लेकर आई है।
  • मेरे कार्यकाल में बहुत सारे विवादित फैसले होने वाले हैं।

राम मंदिर विवाद(CM yogi interview):

  • अगर लोग सोचते हैं कि, इस मुद्दे में मैं मुख्य भूमिका निभा सकता हूँ तो ये मेरे लिए ख़ुशी की बात है।
  • अयोध्या में पत्थर लाने के लिए मेरी इजाजत की जरुरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: तस्वीरें: अखिलेश सरकार में बनी सड़क का आज योगी के मंत्री करेंगे उद्घाटन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें