उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 5 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान के बाद अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा देने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने इस्तीफ़ा नहीं दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए म्यांमार के लिए रवाना हो गए थे। वहीँ ये सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि सांसद पद से इस्तीफ़ा देने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़कर यूपी विधानसभा पहुंचेंगे या विधानपरिषद(CM yogi MLC) के जरिये विधानसभा जायेंगे।

विधानसभा जाने के लिए पकड़ सकते हैं MLC एक्सप्रेस(CM yogi MLC):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं।
  • जिसके बाद नियमानुसार मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सीएम योगी को विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य होना अनिवार्य है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुल 5 बार लगातार गोरखपुर से सांसद चुने जा चुके हैं।
  • साथ ही 19 सितम्बर से पहले मुख्यमंत्री योगी को विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य बनना अनिवार्य है।
  • जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए दोनों रास्ते ही सेफ हैं।
  • साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर चुनाव लड़ते हैं तो निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर ही होगा।
  • सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी विधानसभा पहुँचने के लिए विधानपरिषद का रास्ता चुन सकते हैं।

CM योगी के पास दो रास्ते और दोनों ही सुरक्षित(CM yogi MLC):

  • जानकारों की मानें तो, मुख्यमंत्री योगी के पास सदन में जाने के दो तरीके हैं।
  • और दोनों ही रास्ते मुख्यमंत्री योगी के सुरक्षित हैं, मानें उन्हें ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी।
  • सीएम योगी चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे सकते हैं और विधानपरिषद से भी सदन जा सकते हैं।
  • लेकिन अगर सीएम योगी चुनाव लड़कर सदन में पहुँचते हैं तो यह एक सकारात्मक कदम होगा।
  • गौरतलब है कि, पूर्व दो सरकारों के भी मुख्यमंत्री MLC ही चुने गए थे।
  • 2012 में अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद के पद का इस्तीफ़ा देकर MLC चुने गए थे।
  • वहीँ 2007 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कुछ ऐसा ही किया था।
  • इसके साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि, सीएम योगी चुनाव भी लड़ सकते हैं।
  • यदि सीएम योगी चुनाव लड़ते हैं तो उनका निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर होना लगभग तय है।
  • जिसकी प्रमुख वजह है कि, योगी आदित्यनाथ 5 बार से लगातार गोरखपुर के सांसद रहे हैं।
  • गोरखपुर की जनता में मुख्यमंत्री योगी काफी लोकप्रिय हैं।
  • पिछले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी ने सपा प्रत्याशी को 3 लाख 12 हजार 783 वोटों से हराया था।

19 सितम्बर तक MLA या MLC सीट का कराना होगा रिजर्वेशन(CM yogi MLC):

  • योगी सरकार में CM, दोनों डिप्टी सीएम और दो मंत्रियों को MLC या MLA की सीट का रिजर्वेशन कराना है।
  • जिसकी आखिरी तारीख 19 सितम्बर है।
  • सूत्रों की मानें तो, भाजपा मौजूदा समय में उप-चुनाव की सीटों पर ज्यादा जोर नहीं आजमाना चाहती है।
  • इसी कारण जानकारों का मानना है कि, पार्टी ने CM, डिप्टी CM और दो मंत्रियों को MLC बनाने का रास्ता खोज लिया है।
  • गौरतलब है कि, ये दोनों मंत्री मोहसिन रजा और स्वतंत्र देव सिंह हैं।
  • ज्ञात हो कि, चुनाव के लिए कम से कम तीन हफ़्तों पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।
  • एक यह कारण भी माना जा रहा है कि, भाजपा सभी को MLC बनाने की इक्छुक है।

ये भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ ने दिया ‘इस्तीफ़ा’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें