उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 5 अगस्त को अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना हुए थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के पड़ोसी देश म्यांमार(CM yogi myanmar) के यंगून शहर पहुंचे थे, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इन्वायरमेंट में अपने संबोधन के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने यंगून में रविवार 6 अगस्त को एक निजी चैनल को अपना साक्षात्कार दिया।

यंगून में क्या बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM yogi myanmar):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से अपनी पहली विदेश यात्रा पर गए हैं।
  • जिसके तहत म्यांमार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपना साक्षात्कार दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भारत की पहचान भगवान बुद्ध हैं,
  • भगवान बुद्ध ने सबसे ज्यादा चौमास श्रावस्ती में बिताया,
  • हमारे यहां टूरिज्म का बहुत बड़ा क्षेत्र है,
  • दक्षिण पूर्व एशिया के देश जुड़ सकते हैं,
  • आज भारत को दुनिया आश्चर्य से देख रही है,
  • यूपी में टूरिज्म और बुद्धिज्म के लिए बड़ा स्कोप है।

मुख्यमंत्री योगी ने पगोडा का किया भ्रमण(CM yogi myanmar):

  • रविवार को अपने म्यांमार दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी भ्रमण के लिए पगोडा पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने म्यांमार के प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप श्वेडागोन का का भ्रमण किया।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किये और विजिटर बुक में अपना सन्देश भी लिखा।
  • साथ ही स्तूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मान्यता के अनुरूप विशालकाय घंटा भी बजाया।

भारतीय समुदाय से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM yogi myanmar):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय म्यांमार के दौरे पर हैं।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को म्यांमार में भारतीय समुदाय से मुलाकात की।
  • साथ ही भारतीय समुदाय की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी को राखी भी बाँधी।

ये भी पढ़ें: ‘QUARTZ’ को PETN बता बैठी योगी सरकार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें