उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 4 अगस्त को दिल्ली के दौरे पर गए थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को संसद के यूपी भवन में आयोजित NDA सांसदों की बैठक में हिस्सा लिया था। बैठक के बाद भोज का आयोजन किया गया था, वहीँ बैठक में पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपराष्ट्रपति चुनाव के तहत दिल्ली के दौरे(cm yogi myanmar) पर गए हैं।

मतदान के बाद इस्तीफ़ा देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(cm yogi myanmar):

  • शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।
  • जिसके तहत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मतदान के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
  • वहीँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदान के बाद अपना इस्तीफ़ा भी देंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी वोटिंग के बाद अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं।
  • उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं।
  • इस्तीफ़ा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना हो जायेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का म्यांमार दौरा(cm yogi myanmar):

  • सीएम योगी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगे।
  • इस्तीफ़ा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के दौरे पर जायेंगे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ म्यांमार के यंगून शहर पहुंचेंगे।
  • जहाँ सीएम योगी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इन्वायरमेंट पर चर्चा में शामिल होंगे।
  • यह कांफ्रेंस में पर्यावरण, मौसम और उसमे हो रहे परिवर्तनों को लेकर आयोजित की गयी है।
  • गौरतलब है कि, इस कांफ्रेंस में एशिया के करीब 28 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यंगून शहर भी घूमेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(cm yogi myanmar):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से दिवसीय म्यांमार के दौरे पर जा रहे हैं।
  • जहाँ सीएम योगी पर्यावरण पर आधारित एक कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के तहत यंगून शहर भी घूमेंगे।
  • ऐसा कहा जाता है कि, यंगून शहर में ही बहादुर शाह जफ़र दफन किये गए थे।
  • इसके साथ ही आजाद हिन्द फ़ौज का मुख्यालय भी यंगून शहर में ही मौजूद है।
  • यंगून की सबसे प्रमुख इमारत पगोडा है।
  • जो समुद्रतल की ऊंचाई से करीब 168 फीट पर बनी हुई है।
  • पगोडा म्यांमार का एक मंदिर है, मंदिर की ऊंचाई 368 फुट, लम्बाई 900 फुट और चौड़ाई 685 फुट है।
  • मंदिर के ऊपर सोने की परत चढ़ी हुई है।
  • ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी कई बार इस जगह का जिक्र कर चुके हैं।
  • सीएम योगी ऐसे सभी शहरों को भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानते हैं।
  • मुख्यमंत्री योगी कांफ्रेंस के बाद यंगून शहर घूमने जायेंगे।
  • 7 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने म्यांमार दौरे से दिल्ली पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: वोट डालने के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे CM योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें