उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 4 अगस्त को भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के दौरे(CM yogi myanmar visit) पर जा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी अदियानाथ का यह दौरा दो दिवसीय होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के म्यांमार दौरे की जानकारी प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने दी।

इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इन्वायरमेंट में पर चर्चा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी(CM yogi myanmar visit):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय म्यांमार के दौरे पर जा सकते हैं।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ म्यांमार के यंगून शहर जायेंगे।
  • जहाँ सीएम योगी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इन्वायरमेंट पर चर्चा में शामिल होंगे।
  • यह कांफ्रेंस में पर्यावरण, मौसम और उसमे हो रहे परिवर्तनों को लेकर आयोजित की गयी है।
  • गौरतलब है कि, इस कांफ्रेंस में एशिया के करीब 28 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यंगून शहर भी घूमेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM yogi myanmar visit):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से दो दिवसीय म्यांमार के दौरे पर जा सकते हैं।
  • जहाँ सीएम योगी पर्यावरण पर आधारित एक कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के तहत यंगून शहर भी घूम सकते हैं।
  • ऐसा कहा जाता है कि, यंगून शहर में ही बहादुर शाह जफ़र दफन हैं।
  • इसके साथ ही आजाद हिन्द फ़ौज का मुख्यालय भी यंगून शहर में ही मौजूद है।
  • यंगून की सबसे प्रमुख इमारत पगोडा है।
  • जो समुद्रतल की ऊंचाई से करीब 168 फीट पर बनी हुई है।
  • पगोडा म्यांमार का एक मंदिर है, मंदिर की ऊंचाई 368 फुट, लम्बाई 900 फुट और चौड़ाई 685 है।
  • मंदिर के ऊपर सोने की परत चढ़ी हुई है।
  • ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी कई बार इस जगह का जिक्र कर चुके हैं।
  • सीएम योगी ऐसे सभी शहरों को भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानते हैं।
  • मुख्यमंत्री योगी कांफ्रेंस के बाद यंगून शहर घूमने जायेंगे।

दौरे पर संशय की स्थिति(CM yogi myanmar visit):

  • हालाँकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को लेकर अभी संशय बना हुआ है।
  • ज्ञात हो कि, 5 अगस्त को देश के उपराष्ट्रपति के लिए मतदान की प्रक्रिया होनी है।
  • मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर से सांसद हैं और उपराष्ट्रपति के चुनाव में अपना मतदान करेंगे।
  • वहीँ 4 अगस्त को यूपी भवन में NDA के सभी सांसदों की बैठक का भी आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें: वोट डालने के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे CM योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें