उत्तर प्रदेश की पूर्व समाजवादी सरकार की कई योजनाओं पर वर्तमान योगी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं, इसी क्रम में पूर्व सरकार में नगर विकास मंत्री रहे आजम खान के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

कांग्रेस नेता फैसल लाला की शिकायत पर बैठाई गयी जांच:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जांच कांग्रेस नेता फैसला लाला की शिकायत पर बैठाई है।
  • गौरतलब है कि, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में हेरा-फेरी को लेकर फैसल लाला ने आजम खान पर आरोप लगाये थे।
  • कांग्रेस नेता फैसल लाला ने राज्यपाल राम नाईक से इस सन्दर्भ में शिकायत दर्ज की थी।
  • जिसके बाद राजभवन ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन के पत्र के बाद आजम खान पर जांच के आदेश दे दिए हैं।
  • साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले में स्टेटस रिपोर्ट राजभवन को भेज दी है।

CM yogi order inquiry against azam

पूरा मामला:

  • सपा नेता आजम खान पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पद पर रहते हुए कई गंभीर आरोप लगे थे।
  • जिनमें कहा गया था कि, आजम खान ने वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों में हेरा-फेरी की है।
  • साथ ही साथ आजम खान पर वक्फ की संपत्तियों को जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के भी आरोप लगे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें