उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 16 अक्टूबर से पूर्वांचल(CM yogi poorvanchal) के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुँचे थे। अपने पूर्वांचल दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 643 करोड़ की करीब 66 परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को देंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने का भूमिपूजन किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी पिपराइच पहुंचे थे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने 3500 टन की क्षमता वाली चीनी मिल का शिलान्यास किया था। मंगलवार 17 अक्टूबर को को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल को कई सौगातें देंगे।

17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम(CM yogi poorvanchal):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को सुबह 10.50 बजे चकगांवा में CHC का शिलान्यास करेंगे।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी गोल्हुआ घाट का भी शिलान्यास करेंगे।
  • दोपहर 11.40 बजे से 12.20 तक तरकुलानी रेग्युलेटर का शिलान्यास भी CM योगी करेंगे।
  • 12.20 बजे से कुशीनगर जिले में करोड़ों की योजनाओं का CM योगी शिलान्यास करेंगे।
  • दोपहर 2.35 बजे गोरखपुर के नौसड़ में सड़क चौडीकरण का शिलान्यास करेंगे।
  • शाम 3.45 बजे मुख्यमंत्री योगी आमी नदी पर बने पुल का शिलान्यास करेंगे।

18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम(CM yogi poorvanchal):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर को अयोध्या जिले के दौरे पर रहेंगे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटी दिवाली सरयू तट पर मनाएंगे।

19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम(CM yogi poorvanchal):

  • मुख्यमंत्री योगी 19 अक्टूबर को गोरखपुर में CM वनटांगियों के साथ दिवाली मनाएंगे।

ये भी पढ़ें: पिपराइच: गन्ना किसानों को CM योगी की सौगात

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें