उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिन केरल के कन्नूर में बीजेपी की यात्रा में शामिल हुए थे। बीजेपी द्वारा ये यात्रा केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं और आरएसएस के लोगो की हत्या के विरोध में निकाली गयी थी। आज सीएम योगी (cm yogi program) का हरियाणा जाने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है।

हरियाणा जायेंगे सीएम :

  • आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हरियाणा दौरा है।
  • सीएम योगी दोपहर 12.15 बजे अग्रोहा धाम के कार्यक्रम में जाएंगे।
  • फिर 2.20 बजे बाबा मस्तनाथ विवि भी सीएम योगी जाएंगे।
  • 2.50 बजे अस्थल बोहर रोहतक सीएम योगी जायेंगे।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री योगी 5.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
  • फ़िर अशोक सिंघल वैदिक सम्मान समारोह में जाएंगे।
  • रात 8 बजे यूपी सदन में योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आज रात 8 बजे परणीत कौर से मिलेंगे।
  • परणीत कौर पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं।
  • इसके बाद आज सीएम योगी यूपी सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मथुरा के लिए रवाना होकर 9.45 बजे वृंदावन पहुंचेंगे।
  • इसके बाद वे 9.55 बजे स्वामी ज्ञानानंद आश्रम जाएंगे।
  • 11.05 बजे सीएम योगी का विजय कौशल महाराज से मिलने का कार्यक्रम है।
  • इसके बाद सीएम योगी 12.20 बजे मथुरा से आगरा के लिए रवाना हो जायेंगे।
  • आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से लगभग 2 बजे अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पहुंचेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें