उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 4 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ शनिवार 5 अगस्त को उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदान के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए रवाना होंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रमों(CM yogi program) में शिरकत करेंगे।

स्वच्छता शंखनाद कार्यक्रम में करेंगे शिरकत(CM yogi program):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर में दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे।
  • जहाँ से शनिवार को मुख्यमंत्री योगी अपनी पहली विदेश यात्रा पर जायेंगे।
  • इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले स्वच्छता के शंखनाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • यह कार्यक्रम रायबरेली रोड स्थित मिलेनियम स्कूल में आयोजित किया गया है।
  • कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा।

शंखनाद कार्यक्रम से एनेक्सी भवन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी(CM yogi program):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक शंखनाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.30 बजे एनेक्सी भवन पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12.30 बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी भवन में लोगों से मुलाकात करेंगे।

दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे सीएम योगी:

  • एनेक्सी भवन में लोगों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी अपने दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी भवन में NDA के सांसदों की बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: सुरक्षित यात्रा की जवाबदेही तय होगी- सीएम योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें