उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 31 मार्च को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में CM बनने के बाद पहली बार जनता दरबार लगाया था। जनता दरबार में फरियादियों की फ़रियाद सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कान्हा उपवन पहुँच चुके हैं। जहाँ मुख्यमंत्री उपवन का निरीक्षण करेंगे।

कई मंत्री भी उपवन में मौजूद:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने दौरे के तहत कान्हा उपवन पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी उपवन का निरीक्षण करेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी ने 5 केडी में सूबे भर से आये फरियादियों से जनता दरबार के तहत मुलाकात की थी।
  • सीएम योगी के साथ उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद हैं।
  • इसके साथ ही उपवन में नई राज्य सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद हैं।
  • वहीँ प्रतीक यादव और उनकी पत्नी और यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव भी मौजूद हैं।
  • वहीँ ऐसा कहा जा रहा है कि, अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के आग्रह पर ही मुख्यमंत्री योगी उपवन पहुंचे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें