उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए थे, जिसके तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी के दौरे का दूसरा दिन है। अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिले के दौरे पर जायेंगे। महाराजगंज के दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के दौरे(CM yogi resignation) के लिए रवाना होंगे।

उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM yogi resignation):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार से गोरखपुर के दौरे पर गए थे।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिले के दौरे पर जायेंगे।
  • महाराजगंज के दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के दौरे के लिए रवाना हो जायेंगे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
  • गौरतलब है कि, देश के नए उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 5 अगस्त को किया गया था।
  • जिसमें NDA उम्मीदवार वेंकैया नायडू विजयी रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दे सकते हैं इस्तीफ़ा(CM yogi resignation):

  • गोरखपुर के दौरे के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
  • जहाँ सीएम योगी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • वहीँ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा भी दे सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ केवल एक ही संवैधानिक पद पर रह सकते हैं।
  • जिसके तहत सीएम योगी शुक्रवार को अपना इस्तीफ़ा दे सकते हैं।
  • सीएम योगी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंपेंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद इस्तीफे की अफवाह(CM yogi resignation):

  • 5 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हुआ था।
  • चुनाव में मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस्तीफ़ा दे दिया है, ऐसी अफवाह भी उड़ाई गयी थी।
  • लेकिन उत्तर प्रदेश शासन की ओर से बाद में इस खबर का खंडन किया गया था।

ये भी पढ़ें: कई जिलों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं CM योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें