[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ने आते ही पिछली समाजवादी सरकार के फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है। अखिलेश की सरकार में बनवाये गए गोमती रिवरफ्रंट की जाँच का आदेश सीएम योगी ने दिया था। अब अखिलेश सरकार की एक और बड़ी योजना को सीएम योगी ने बंद करवा दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

समाजवादी स्मार्टफोन योजना हुई रद्द :

  • उत्तर प्रदेश में बीती सरकार में युवाओं के लिए कई योजनायें शुरू की गयी थी।
  • इनमें सबसे मुख्य 12वीं पास को दिए जाने वाली लैपटॉप योजना थी।
  • अखिलेश यादव ने चुनाव के ठीक पहले जनता से चुनावी वादा भी किया था।
  • उन्होंने कहा था कि यदि उनकी सरकार आती है तो वे स्मार्टफोन भी देंगे।
  • इसके लिए यूपी के लगभग 1 करोड़ से भी अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
  • मगर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह सब उल्टा हो गया।
  • बीते दिन हुई कैबिनेट की बैठक में सीएम योगी ने इस योजना को बंद करने का आदेश दिया।
  • आपको बता दें कि अखिलेश सरकार में 5 करोड़ लोगो को स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा गया था।
  • इसमें यूपी के 10वीं पास और 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगो को स्मार्टफोन मिलना था।
  • मगर इसके लिए परिवार की वार्षिक आय भी 5 लाख निर्धारित की गयी थी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें