Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अयोध्या में दीपोत्सव पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर सकते हैं सीएम योगी

cm-yogi-statement over ekta-samvad-program in gujarat

cm-yogi-statement over ekta-samvad-program in gujarat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर कहा था कि प्रभु राम के मंदिर निर्माण के लिए भले ही हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना पड़े, पर अयोध्या को भव्य रूप देने से हमें कोई नहीं रोक सकता। अयोध्या में मंगलवार को होने वाले दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिमा की कुल ऊंचाई 201 मीटर हो सकती है, जो कि विश्व की न सिर्फ नायाब प्रतिमा होगी, बल्कि सबसे ऊंची भी होगी। हालांकि, ऊंचाई को लेकर अभी कोई अंतिम आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। प्रतिमा के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के निर्देशन में तीन लाख दीपों को जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कवायद अंतिम चरण में पहुंच गई है। विवि प्रशासन ने अपने पांच हजार वॉलंटियर्स के साथ सोमवार शाम तक राम की पैड़ी के 24 घाटों पर तीन लाख 35 हजार दीपक सजा दिए हैं। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम राम की पैड़ी स्थित घाट पर पहुंच गई है। टीम प्रत्येक घाट की वीडियोग्राफी कर रही है। 12 घाटों पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होना है। इसमें तीन लाख दीये जलाकर अयोध्या की देव दीपावली को विश्व रिकॉर्ड में अंकित कराया जाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके लिए सुबह ही वॉलेंटियर्स अपने निर्धारित घाटों पर पहुंच गए। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दिन भर घाटों पर दीपक रखे। इसके बाद अवध विवि की ओर से प्रत्येक घाट पर निर्धारित दो संयोजकों ने दीयों को जोड़कर घाट के हिसाब से सूची तैयार की। पूरी सूची तैयार होने के बाद 3 लाख 35 हजार दीये सभी 12 घाटों पर जोड़े गए। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम को भी घाट के हिसाब से सूची सौंप दी गई। अब मंगलवार को इन दीयों के जलने के बाद फिर से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम दीयों की गणना करेगी।

अवध विवि के वीसी प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि रिकॉर्ड बनने से अयोध्या दीपोत्सव की ख्याति बढ़ेगी। इसके लिए घाटों का उन्होंने निरीक्षण किया है। सभी 24 संयोजक और 12 पर्यवेक्षकों को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। कुल 3.35 लाख दीये घाटों पर रखे गये हैं। उन्होंने बताया है कि कार्यकर्ताओं व अधिकारियों में रिकॉर्ड बनाने को लेकर काफी उत्साह है। सोमवार को घाटों पर दीप सज जाने के बाद कई बार ऐसी परिस्थितियां आईं कि बंदरों के समूह आ गए। उनके गुजर जाने के बाद दीप अपने निर्धारित स्थान से या तो हट गए या फिर टूट गए। अगर ऐसा ही रिकॉर्ड के समय हुआ तो रिकॉर्ड बनना मुश्किल हो जाएगा।

अयोध्या में मंगलवार को दीपोत्सव-2018 के आयोजन मे शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक सोमवार शाम लखनऊ पहुंचीं। राजधानी के अमौसी हवाईअड्डे पर आज शाम सुक का स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। बाद में देर रात मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुक आज शाम लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पहुंचीं जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

देर शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने सरकारी आवास पर दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक के सम्मान में रात्रिभोज दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं बिहार के राज्यपाल लालजी टण्डन भी उपस्थित थे। सुक के साथ उनके प्रतिनिधिमण्डल का लखनऊ, अयोध्या एवं आगरा भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मुताबिक सुक कल लखनऊ से अयोध्या के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी जहां वह रानी-हो स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद उनके द्वारा नये रानी-हो स्मारक पार्क का शिलान्यास किया जाएगा।

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, प्रभु श्रीराम व माता सीता के स्वरूपों के स्वागत तथा रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात नया घाट व राम की पैड़ी पर आयोजित आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इन कार्यक्रमों के बाद सुक लखनऊ लौट जाएंगी। सुक आगामी सात नवंबर की सुबह विमान से आगरा जाएंगी और ताजमहल का दीदार करेंगी। उसके बाद वह दक्षिण कोरिया रवाना हो जाएंगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

रिजर्व बैंक की मजबूत टीम को मात देकर क्वार्टर फाइनल में सनराइज एफसी

Sudhir Kumar
6 years ago

सुनील बंसल ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Bharat Sharma
6 years ago

हरदोई- पुलिस ने 228 लीटर अवैध शराब व शराब भट्ठी पकड़ी ।

Desk
3 years ago
Exit mobile version