Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई

cm yogi wishes to bsp Chief mayawatis birthday

cm yogi wishes to bsp Chief mayawatis birthday

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती अपनी पार्टी को खड़ा करने के लिए किए गए संघर्षों की सीख कार्यकर्ताओं को देकर फिर से सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रही है। पार्टी प्रमुख आज अपने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर 62वां जन्मदिन मनाएंगी। वही, इस मौके पर सीएम योगी ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार जिस तरह से प्राथमिकता के साथ विकास कार्य करा रही है। उसके काम में और तेजी लाय़ी जाएगी।

जन कल्याणकारी दिवस के रूप में जन्म दिन मनाएगी पार्टी प्रमुख

मायावती जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर वह अपने जीवन पर आधारित किताब के 13वें संस्करण का विमोचन भी करेंगी।

मायावती का जन्मदिन वैसे तो लखनऊ में काफी धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस बार प्रदेश स्तर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश भर के सभी जिलों में मनाया जाएगा। जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाए जाने वाले मायावती के जन्मदिवस पर सर्व समाज के अति गरीब, असहाय व अति जरूरतमंद लोगों की विभिन्न रूपों में सहायत की जाती है।

ये भी पढ़ें : 1984 सिख हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने खोले पांच नए मामले, दिए जांच के आदेश!

पार्टी प्रमुख के जन्म दिन पर प्रदेश के हर जिले में काटा जाएगा केक

बसपा प्रमुख मायावती अपने जन्मदिन पर स्वयं लखनऊ में रहेंगी और पार्टी कार्यालय में मनाएंगी। इस मौके पर वह बसपा की ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग 13 एवं इसके अंग्रेजी संस्करण का विमोचन करेंगी

ये भी पढ़ें : अमरुद की पत्तियां ठीक कर सकती है शरीर के कई बीमारियाँ!

ब्लू बुक में होगी यह खास बात

सत्ता से दूर हो चुकी बीएसपी प्रमुख फिर से सीएम की कुर्सी हासिल करने की जुगत में है। पहले 2012, फिर 2014 लोकसभा चुनाव और 2017 में विधानसभा चुनाव में शिकस्त झेलने वाली बीएसपी के इरादे नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद बुलंद नजर आ रहे हैं। पार्टी को अस्तित्व में लाने के लिए कितना संघर्ष किया गया। उसकी जानकारी आम कार्यकर्ताओं को देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मायावती के जन्मदिन और उनके द्वारा किए गए संघर्षों की किताब ब्लू बुक को हथियार बनाया गया है। मायावती का मानना है कि ब्लू बुक के जरिए 2019 में उन्हें फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें : 12 अप्रैल : जानें इतिहास के पन्नों में आज का दिन क्यों है ख़ास!

Related posts

राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले सपा के लिए आगरा से आयी बुरी खबर

Shashank
7 years ago

सेना के मध्य कमान का 55वां स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

Sudhir Kumar
7 years ago

UP पुलिस ने लगाया स्टाॅल, मेहमानों को दिखाया सुरक्षा का स्तर

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version