उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीएमओ अब दिसम्बर तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्हें छह महीने का विस्तार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व को सुझाया शीला दीक्षित का नाम!

कल होना था रिटायरमेंट:

  • सीएमओ एसएनएस यादव को छह महीने का विस्तार दिया गया है।
  • अब वो दिसम्बर तक अपने पद पर बने रहेंगे।
  • गौरतलब है कि, 30 जून को उनका रिटायरमेंट होना था, लेकिन शासन ने उनकी सेवा विस्तार वाली फाइल पर अपनी मुहर लगा दी।
  • इसके साथ ही सीएमओ एसएनएस यादव सेवा विस्तार पाने वाले लखनऊ के पहले सीएमओ बन गये हैं।
  • सूत्रों के अनुसार सीएमओ ऑफिस को इस विस्तार की पूरी उम्मीद थी, इसी कारण शासन की आधिकारिक पुष्टि से पहले ही सीएमओ ऑफिस में जश्न का माहौल था।
  • जिसके बाद 30 जून की दोपहर तक शासन ने सेवा विस्तार की पुष्टि कर दी थी।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने जबरन किया ओवरब्रिज का उद्घाटन, मुख्यमंत्री अखिलेश करने वाले उद्घाटन

सिविल अस्पताल के निदेशक ने सौंपा अपने कार्यभार:

  • सीएमओ एसएनएस यादव की तरह ही 30 जून को सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ० राजेश ओझा का भी रिटायरमेंट होना था।
  • हालाँकि, उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला है।
  • उन्होंने अपना कार्यभार सिविल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर सदानंद को सौंप दिया है।
  • वरिष्ठ सर्जन डॉ० सदानंद अब सिविल अस्पताल के नए निदेशक होंगे।

यह भी पढ़ें: देखिये EXCLUSIVE विडियो “मुख्यमंत्री अखिलेश” ने चलाया ई रिक्शा तो आजम खान ने दिया सहारा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें