आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रातः 8:00 बजे से ‘करो योग रहो निरोग जन जागरण रैली’ (karo yog raho nirog) निकाली गई। यह रैली सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम से प्रारम्भ हुई जो आस-पास के सम्पूर्ण क्षेत्र में घूमकर जनमानस को योग एवं आरोग्य के महत्व से अवगत कराती रही।

  • रैली के माध्यम से योग से जुड़ने हेतु जनमानस को प्रेरित किया गया।
  • रैली का आयोजन आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया गया।
  • इससे पहले, डॉ. मुकेश कुमार, डी.आई.ओ.एस., ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जबकि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. जगदीश गाँधी ने रैली का नेतृत्व किया।

cms yoga rally

  • इस अवसर पर सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डॉ. विनीता कामरान समेत शिक्षा, समाज व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से रैली की गरिमा को बढ़ाया।
  • रैली का आयोजन आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग खासकर छात्र, किशोर व युवा वर्ग अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत ‘योग’ से जुड़ सकें और इसे अपनाकर आरोग्य का लाभ ले सकें।

cms yoga rally

ये भी पढ़ें- असलहे के बल पर बोरिंग मिस्त्री व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट!

नरेंद्र मोदी लखनऊ में करेंगे योग

  • विदित हो कि आगामी 21 जून को तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन-मानस को योग के प्रति जागरूक करने (karo yog raho nirog) एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पधार रहे हैं।
  • वह रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित विशेष योग शिविर में प्रतिभाग करेंगे।

ये भी पढ़ें- गड्ढ़े में चला गया मुख्यमंत्री का बहु प्रचारित सड़कों का वादा: रालोद!

  • योग एवं आरोग्य का संदेश देती हुई सी.एम.एस. की इस विशाल जन-जागरण रैली ने लखनऊ की सड़कों पर अभूतपूर्व दृश्य उपस्थित किया एवं सभी में अभूतपूर्व प्रेरणा का संचार किया।
  • ‘करो योग रहो निरोग’ का उद्घोष करती सी.एम.एस. की इस रैली को लखनऊ के नागरिकों ने अपना भरपूर समर्थन दिया एवं सी.एम.एस. की इस मुहिम की की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
  • रैली के माध्यम से सी.एम.एस. शिक्षकों ने समस्त विश्व समाज को योग से जुड़ने का संदेश दिया।
  • रैली से पूर्व सी.एम.एस. छात्रों, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं व योग प्रेमियों ने सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सामूहिक योग साधना एवं प्राणायाम का विहंगम दृश्य प्रस्तुत।
  • इस सामूहिक योग ने सभी को योग ऊर्जा से भरपूर आध्यात्मिक जीवन शैली का अनूठा अहसास कराया एवं स्वस्थ तन एवं स्वस्थ मन के साथ समाज के रचनात्मक विकास में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

cms yoga rally

  • इस अवसर पर बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि ‘करें योग रहें निरोग’ की भावना को आज प्रत्येक व्यक्ति को अपनाने की आवश्यकता है।
  • वर्तमान जीवन शैली तरह-तरह की बीमारियों को जन्म दे रही है, ऐसे में संतुलित व सुगठित जीवन शैली अपनाने में ही भलाई है।
  • सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है और इसी कड़ी में आज सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अभूतपूर्व सामाजिक चेतना जगाई है।
  • उन्होंने बताया कि योग के विचार प्रवाह को सारी दुनिया में प्रचारित-प्रवाहित करने हेतु सी.एम.एस. छात्रों का 73-सदस्यीय छात्र दल अमेरिका गया हुआ है, जहां वे 21 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन कर हम सम्पूर्ण विश्व को आरोग्य का संदेश देने के साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत को भी विश्व समाज में प्रचारित-प्रवाहित करेंगे।
  • इसके अलावा, आगामी 21 जून को सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पांच हजार छात्र लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ योग करेंगे।

cms yoga rally

ये भी पढ़ें- मध्य कमान अस्पताल लखनऊ में नेत्रदान किया!

50 हजार से अधिक लोग एक साथ करेंगे योग

  • लखनऊ में एक ही स्थान पर 51 हजार से अधिक योगाभ्यासियों के शामिल होने की संभावना है।
  • इसी दिन सभी जिलों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाने की योजना है।
  • कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था तथा सुरक्षा चेकिंग की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने डीजीपी ने निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय ने दुबई की कंपनी BMRC से MoU किया साइन!

  • योग स्थल के बाहर सादे कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा।
  • साथ ही सुबह से ही क्षेत्र में पुलिस सघन चेकिंग अभियान भी चलायेगी।
  • डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी अपने-अपने जिलों में जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की रुपरेखा तैयार कर लें।
  • साथ ही (karo yog raho nirog) हर सप्ताह के शुक्रवार को चलने वाला साफ-सफाई कार्यक्रम का भी पालन करें।

ये भी पढ़ें- लखनऊ विवि में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें