सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-4 के छात्र मेधांश सक्सेना (medhansh saxena) ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की काॅमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता हेतु अर्हता अर्जित कर लखनऊ एवं प्रदेश का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

बिजली कटौती से परेशान लोगों ने उपकेंद्र पर तोड़फोड़!

  • काॅमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में 80 देशों के बाल खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
  • इस प्रतियोगिता हेतु सी.एम.एस. छात्र मेधांश उत्तर प्रदेश से चयनित होने वाले इकलौते शतरंज खिलाड़ी है।
  • उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।

यूपी में स्टांप ड्यूटी की दरों में बड़े फेरबदल की तैयारी!

केवल 10 साल का छात्र है मेधांश

  • बता दें कि 10 वर्ष की अल्प आयु में ही मेधांश अब तक जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर की लगभग 20 प्रतियोगिताओं में चैम्पियन का खिताब जीत चुका है, जिनमें अण्डर-7 नेशनल चेस चैम्पियनशिप, अण्डर-10 डिस्ट्रिक्ट ओपेन चेस टूर्नामेन्ट, लखनऊ इण्टरनेशनल रेटिंग आॅल इण्डिया ओपन चेस चैम्पियनशिप आदि प्रमुख हैं।

तस्वीरें: डॉ. नीरज बोरा और स्वाति ने लगाई फटकार!

  • इसके अलावा, ग्रीस (यूनान) में आयोजित वर्ल्ड यूथ चेस चैम्पियनशिप में भी प्रतिभाग कर चुका है।
  • श्री शर्मा ने बताया कि अपनी विलक्षण प्रतिभा के दम पर सी.एम.एस. का यह मेधावी छात्र अल्प आयु में ही एक विख्यात शतरंज खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है एवं काॅमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में भी देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है।

प्रतीक्षा सूची के 276 आवेदक भी जाएंगे हज!

सबकी मिल रही शुभकामनाएं

  • सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. जगदीश गांधी सी.एम.एस. के इस होनहार बाल खिलाड़ी की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त हुए अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया है।
  • डा. गांधी ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने व संवारने का भरपूर अवसर उपलब्ध करा रहा है।

महाकाल शिव मन्दिर में सावन की तैयारी शुरु!

  • दूसरी ओर सी.एम.एस. के होनहार छात्र पूरी दुनिया में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
  • हमें अपने इस नन्हें छात्र पर गर्व है।
  • सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान ने बताया कि मेधांश शतरंज के साथ ही पढ़ाई में भी आगे रहता है।
  • यह एक होनहार छात्र है और काॅमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में मेधांश का चयन अपेक्षा के अनुरूप ही है।
  • हमें पूरा विश्वास है कि इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेधांश (medhansh saxena) अपने खेल कौशल का जोरदार परचम लहरायेगा और देश का नाम रोशन करेगा।

401 दलित शिक्षकों के वेतन कम किये जाने से आक्रोश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें