अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमेरिका स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग कर स्वदेश लौटे सिटी मोन्टेसरी स्कूल (amausi airport) के 73-सदस्यीय छात्र दल का अमौसी एअरपोर्ट पर आज भव्य स्वागत हुआ। सैंकड़ों की संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों व छात्रों ने इन छात्रों को फूल-मालाओं से लाद दिया व भारत का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें- वीडियो: सड़क जाम कर बवाल, पुलिस पर पथराव!

  • इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. जगदीश गांधी ने भी देश का गौरव बढ़ाकर लौटे छात्र दल को अपना आशीर्वाद दिया।
  • सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि अमेरिका से स्वदेश लौटे इस छात्र दल में सी.एम.एस. स्टेशन रोड, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस), महानगर, चौक एवं राजेन्द्र नगर कैम्पस छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल हैं।
  • शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयार्क स्थित मुख्यालय में आयोजित विशेष योग शिविर में देश का प्रतिनिधित्व किया, साथ ही देश की इस महान साँस्कृतिक विरासत का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार किया।
  • इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत महामहिम सैयद् अकबरुद्दीन से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ें- कन्या भ्रूण हत्या की सूचना वाले ‘मुखबिर’ को 2 लाख!

काफी उत्साहित हैं छात्र

  • अमेरिका की यात्रा से लौटे छात्र अत्यन्त प्रसन्न व उत्साहित हैं।
  • इस यात्रा के दौरान छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग कर देश का गौरव बढ़ाया साथ ही फ्लोरिडा के केप कैनवेरल स्थित नासा के जाॅन एफ केनेडी स्पेस सेन्टर पर अंतरिक्ष की खोज के रोमांच का नजदीकी अनुभव प्राप्त किया एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बारे में दिलचस्प तथ्यों से परिचित हुए।
  • सी.एम.एस. छात्रों को अंतरिक्ष की खोज के विभिन्न पहलुओं जैसे लांचिंग पैड, सिमुलेशन, रियल-लाइफ माडल्स एवं अनेकानेक गतिविधियों के साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण के गुर भी प्राप्त करने का अवसर मिला।
  • इसके अलावा, (amausi airport) सी.एम.एस. छात्र दल ने ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी किया।

ये भी पढ़ें- नगर निगम का प्रचार एजेंसियों पर 52 करोड़ रुपये बाकी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें