पूरा जीवन अपराध और भ्रष्टाचार करने वालों का गठबंधन है : अमित शाह

  • यूपी में इस बार 74 सीट का संकल्प है |
  • देश में बनने वाली सरकार का रास्ता एक बार फिर से लखनऊ से होकर गुजरने वाला है |
  • 2014 में चुनाव अभियान की शुरु़आत कानपुर से की थी।
  • आज फिर से शुरुआत कानपुर से होने जा रही है।
यूपी के कार्यकर्ताओं को जब भी मिलता हूं, आनंदित हो जाता हूं
  • यूपी के कार्यकर्ताओं की शक्ति और हौंसले को जानता हूं |
  • हमारे कार्यकर्ता गठबंधन करने वालों को जमीन पर लाने को तैयार बैठा है।
  • 19 में सरकार तो बनने वाली है |
  • बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता और मोदी जी की लोकप्रियता को रोकने को गठबंधन बना।
  • विधानसभा चुनाव के समय भी 2 लड़के साथ आए थे |
  • लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम 325 सीट लाए।
  • पूरा जीवन अपराध और भ्रष्टाचार करने वाले, यूपी को पीछे ले जाने वालों का गठबंधन है।
  • अभी तो 2 साथ हैं, 2 और बाकी हैं |
  • हम चाहते हैं कि सब साथ आ जाए |
  • हम 50 प्रतिशत की लड़ाई के लिए बैठे है़।
बुआ-भतीजा को यूपी ने देखा है, अब योगी जी के कार्यकाल में अपराधियों का खात्मा हुआ है
  • अपराधी खुद कह रहा है,मु़झे गिरफ्तार कर लो।
  • अब रात 12 बजे महिलाएं बाहर निकल सकती हैं।
  • हमने किसी की जाति पूछकर सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया।
  • गठबंधन से संतोष नहीं तो महागठबंधन कर रहे हैं।
  • हमारे पीएम तो मोदी जी होंगे।
गठबंधन का पीएम कौन होगा ये मालूम नहीं
  • हफ्ते के हर दिन अलग-अलग पीएम होंगे |
  • संडे को देश छुट्टी पर होगा।
  • उरी में आतंकी हमले के जवाब में 10 दिन के अंदर हमने पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लिया |
  • .सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरी दुनिया ने हमें देखने का नजरिया बदला।
  • ये सिर्फ मोदी जी ने संभव कर दिया।
गठबंधन का 4B है..बुआ, भतीजा, भाई, बहन है
  • जबकि बीजेपी का 4B है |
  • बढ़ता भारत, बनता भारत।
  • हमने GST की दुश्वारियां दूर की।
  • मोदी जी यूपी वाले हैं, याद रखना.. बनारस से वो जीते हैं।
  • सवा सौ साल से कानपुर की गंगा को गंदा कर रहे नाले को बंदकर हमने गंगा को निर्मल और अविरल बनाया।
  • योगी जी ने जिस तरह धान की खरीद की उसके लिए उनको साधुवाद।
  • यूपी में 22 साल में जितना धान नहीं खरीदा उतना 2 साल में खरीदा गया।
मोदी-योगी की जोड़ी यूपी को आगे ले जाएंगे
  • कांग्रेस के नेताओं को राम मंदिर का नाम लेने का हक नहीं है।
  • कांग्रेस के वकील सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर सुनवाई को लेट करा रहे हैं।
  • राम मंदिर न्यास ने 42 एकड़ वापस मांगी |
  • हमने लौटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए |
  • ये हमारा बड़ा अप्रत्याशित कदम है और साहसिक कदम है।
  • आशा करते हैं कि जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो।
गठबंधन को देश की सुरक्षा की चिंता नहीं है
  • घुसपैठिए को बाहर निकालने के लिए हम NRC लाए |
  • लेकिन राहुल बाबा एंड टीम एक हो गए |
  • ये इनके मौसेरे भाई लगते हैं क्या |
  • हमारे लिए ये देश की सुरक्षा सवाल है।
  • मैं चाहता हूं कि चुनाव से पहले गठबंधन घुसपैठियों पर अपना रूख स्पष्ट करे।
  • अखिलेश-मायावती मजबूत नहीं मजबूर सरकार चाहते हैं।
  • ये लड़ाई देश के लिए जरूरी है |
  • हमारा कार्यकर्ता 50 फीसदी की लड़ाई जीतेंगे और जीत ऐसी होनी चाहिए कि विपक्षी दहल जाएं।

Uttar Pradesh  Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें

यूट्यूबचैनल (YouTube)  को सब्सक्राइब करें

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें