आचार संहिता की बीजेपी के नवागत जिलाध्यक्ष के आगमन पर उड़ाई गयी धज्जियां

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी खुले आम भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष के आगमन पर धज्जियां उड़ाई गयी। लाव लश्कर के साथ खुली जीप में सडको पर निकले दर्जनों वाहनों के कारण आवागमन अवरुद्ध रहा। नियुक्ति के बाद प्रथम जनपद आगमन पर रेलवे स्टेशन पर पहुचे सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने खुली जीप से शहर में चक्रमण किया।

  • नवागत जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार जिले में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराया जायेगा।
  • रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के जिलाध्यक्ष का  स्वागत किया।
भव्य स्वागत के दौरान बिना परमिशन के निकाला गया रोड शो

जिला मुख्यालय  पर जमकर उड़ी आदर्श आचार संहिता की धज्जियां। अपनी ही सरकार में भाजपा जनों ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां। भाजपा नवागत जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह के जनपद प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत के दौरान बिना परमिशन के रोड शो निकाला गया।

  • कार्यकर्ता भारी संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहनों का काफिला निकाल कर अचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गयी।
  • यही नहीं धारा 144 लागू होने के बावजूद सैकड़ो की संख्या में लोगों का जन समुदाय स्टेशन पर एकत्र रहा।
  • वही डीएम का कहना अगर इस तरह का मामला निकला तो कारवाई होगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें