उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य सचिव अलोक रंजन और उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव दीपक सिंघल के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान मुख्य सचिव के बीच क्या है विवाद: 

  • आपको बता दें कि पूर्व मुख्य सचिव अलोक रंजन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है !
  • अब उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल हैं !
  • सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्य सचिव अलोक रंजन ने अभी तक अपना सरकारी आवास खाली नहीं किया है।
  • पूर्व मुख्य सचिव अलोक रंजन ने न ही अभी तक अपने सरकारी वाहन को छोड़ा है।
  • जबकि वर्तमान के मुख्य सचिव दीपक सिंघल अभी भी अपने निजी आवास से कार्यालय आते हैं।
  • इतना ही नहीं मुख्य सचिव दीपक सिंघल कार्यालय आने के लिये अपने निजी वहान का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल को अभी तक टेलीफोन ऑपरेटर की भी सुविधा नहीं दी गयी है।
  • मुख्य सचिव दीपक सिंघल अपने खर्चे पर ही ये सारी सुविधायें ले रहे हैं।
  • पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सरकार की तरफ से दी गयी सारी सरकारी सुविधाओं की नहीं छोड़ा है।
  • पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन अभी तक सरकारी कर्मचारियों की सेवा का लाभ ले रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें