देश में शुक्रवार 30 जून को आधी रात से GST कर व्यवस्था लागू हो जाएगी, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में कई GST वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग में द इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। यह प्रेस कांफ्रेंस राजधानी लखनऊ स्थित एनेक्सी भवन में आयोजित की गयी थी।

प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:

  • प्रधानमंत्री जी शाम 6 बजे 68वें सीए डे को बताएंगे,
  • इस दौरान कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी होंगे,
  • कार्यक्रम का 28 स्टेट्स में उसका लाइव टेलीकास्ट किया जायेगा,
  • राजधानी लखनऊ में शाम 4:30 बजे राम मनोहर लोहिया लॉ कॉलेज में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे।
  • साथ ही कार्यक्रम में मंत्री कलराज मिश्र भी मौजूद होंगे,
  • इसके साथ ही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भी अपनी संस्तुति देंगे।
  • जहाँ जीएसटी के बारे में बताया जाएगा।

आंजनेय कुमार सिंह के संबोधन के मुख्य अंश:

  • अपर आयुक्त वाणिज्य कर विभाग ने बताया कि, हमारी सारी तयारियाँ पूरी हो गईं हैं।
  • कल जो कार्यक्रम होगा उसमे यहीं मेसेज जाएगा।
  • कल का कार्यक्रम महत्वपूर्ण होगा।
  • जहाँ सीएम योगी जीएसटी की सूचना देंगे।

मनु अग्रवाल के संबोधन के मुख्य अंश:

  • हर स्टेट कैपिटल में ये प्रोग्राम हो रहा है।
  • कल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जो बोलेंगे उसे लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
  • ये बहुत बड़ा टैक्स रिफॉर्म है उससे बड़ा ये बिजनेस रिफॉर्म है।
  • इस जीएसटी रोल आउट में सबका साथ मिलेगा।
  • शुरू में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: चीन ने डाला अड़ंगा, अब इस रास्ते से होकर जायेगी मानसरोवर यात्रा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें